
किसके लिए जिऊं? सब खत्म हो गया... Sidharth Shukla की मां का दुख देखकर भावुक हुए राहुल
AajTak
राहुल ने कहा कि रितु आंटी स्ट्रॉन्ग लेडी हैं. क्योंकि रितु आंटी बेहद स्ट्रॉन्ग इंसान हैं इसी वजह से सिद्धार्थ शुक्ला चट्टान की तरह मजबूत थे. एक जवान बेटे को खोना ऐसी फीलिंग है जिसे कोई नहीं समझ सकता. आंटी ने ये खुद कहा. उन्होंने कहा मैंने हमेशा सुना था कि किसी का जवान बेटा चला गया, लेकिन ये मेरे साथ होगा ऐसा कभी नहीं सोचा था.
सिद्धार्थ शुक्ला के आकस्मिक निधन ने टीवी गलियारों में हड़कंप मचा दिया था. सिद्धार्थ के जाने के बाद कई सेलेब्स उनके घर पर गए और एक्टर की मां को सांत्वना दी. सिंगर राहुल वैद्य अपनी पत्नी दिशा परमार के साथ सिद्धार्थ शुक्ला के घर पर गए थे. राहुल ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो पोस्ट कर सिद्धार्थ की मां से हुई बातचीत के बारे में बताया है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












