
किम ने जापान की तरफ दागी मिसाइल, जापानी पीएम ने की निंदा
AajTak
उत्तर कोरिया ने अपने हथियारों के परीक्षण की श्रृंखला में एक मिसाइल जापान (Japan) के ऊपर से दाग दी. उत्तर कोरिया ने प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में जापान के ऊपर से इसे दागा. किम जोंग उन (Kim Jong-un) की इस हरकत से जापान में हड़कंप मच गया. जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida ) ने उत्तर कोरिया के इस मिसाइल टेस्ट की निंदा की है. जापान में अहतियातन कुछ इलाकों में ट्रेनों को रोक दिया गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











