
किम जोंग के साथ फिर दिखीं उनकी बेटी, रॉकेट लॉन्च ड्रिल का किया निरीक्षण
AajTak
नॉर्थ कोरियाई नेता किम जोंग उन ने 12 अल्ट्रा-प्रिसिजन रॉकेट लॉन्चरों का लाइव-फायर टेस्ट किया. इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी किम जू ऐ भी मौजूद रहीं. इस अभ्यास का मकसद दुश्मनों को दहलाना और सामरिक परमाणु हथियारों की ताकत दिखाना है.
मिडिल ईस्ट में जंग जारी है और इस बीच नॉर्थ कोरियाई नेता किम जोंग उन अलग तैयारी में दिख रहे हैं. उन्होंने अपनी बेटी के साथ मिलकर एक बड़े सैन्य अभ्यास का निरीक्षण किया. स्टेट मीडिया ने रविवार को बताया कि इस दौरान कई रॉकेट लॉन्च सिस्टम का लाइव-फायर टेस्ट किया गया.
कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) के मुताबिक, किम जोंग उन ने शनिवार को उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर 600mm कैलिबर के 12 अल्ट्रा-प्रिसिजन रॉकेट लॉन्चरों के स्ट्राइक ड्रिल को देखा.
साउथ कोरियाई सेना ने भी पुष्टि की थी कि उन्होंने राजधानी प्योंगयांग के पास से पूर्वी सागर की ओर लगभग 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जाती देखीं. साउथ कोरिया की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने इन लॉन्चों की कड़ी निंदा की.
दुश्मन को दहलाने वाला बयान KCNA के मुताबिक, किम जोंग उन ने इस ड्रिल को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि ये अभ्यास 420 किलोमीटर की मारक क्षमता के भीतर मौजूद दुश्मनों को बेचैनी में डाल देगा. उनका इशारा साउथ कोरिया और वहां तैनात अमेरिकी सैनिकों की तरफ था.
'दुश्मन का सैन्य बुनियादी ढांचा कभी जिंदा...'
किम जोंग उन ने हथियारों की ताकत पर जोर देते हुए कहा, 'अगर इस हथियार का इस्तेमाल किया जाता है, तो इसकी मारक क्षमता के भीतर दुश्मन का सैन्य बुनियादी ढांचा कभी जिंदा नहीं रह सकता.' उन्होंने ये भी कहा कि इस ड्रिल से दुश्मनों को सामरिक परमाणु हथियारों की विनाशकारी शक्ति की गहरी समझ मिलेगी.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










