
किन्नर से पहली नजर में हुआ प्यार, युवक ने मंदिर में लिए सात फेरे, देखिए VIDEO
AajTak
आजमगढ़ में एक युवक ने थर्ड जेंडर (किन्नर) से मंदिर में शादी की है. इसके काफी चर्चे हो रहे हैं. दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे. अपनी प्रेम कहानी से लेकर शादी तक की दास्तां युवक ने सबके सामने साझा की है. उसने बताया कि किस तरह दोनों पहली ही मुलाकात में एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे.
यूपी के आजमगढ़ में एक प्रेमी जोड़े की शादी के चर्चे हो रहे हैं. यहां एक युवक ने थर्ड जेंडर (किन्नर) से मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की है. दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे. अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और सात फेरे लेकर अपने प्यार को पा लिया है.
भगवान को साक्षी मानकर शादी की
ये कहानी है मोहम्मदाबाद जिले के वीरू राजभर और वेस्ट बंगाल के जलपाईगुड़ी की मुस्कान की. मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी वीरू और मुस्कान ने भैरवनाथ मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर शादी की है. इस मौके पर लोगों ने नवविवाहित जोड़े को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया.
रेलवे स्टेशन पर हुई मुलाकात
गौरतलब है कि दोनों की मुलाकात डेढ़ साल पहले रेलवे स्टेशन पर हुई थी. यहां किन्नर मुस्कान एक कार्यक्रम में आई थी. यहीं मुस्कान और वीरू की मुलाकात हुई. पहली मुलाकात में ही दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे. इसके बाद प्रेम कहानी आगे बढ़ी और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया.
इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










