
कितनी सेफ हैं Mahindra की दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी! भारत NCAP क्रैश टेस्ट में BE 6 और XEV 9e को मिली इतनी रेटिंग
AajTak
Mahindra BE 6 and XEV 9e Safety Rating: ऐसा पहली बार है जब भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) द्वारा टेस्ट किए गए किसी कार को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) टेस्ट में पूरे 32 में से 32 प्वाइंट मिले हैं.
Mahindra BE 6 and XEV 9e Crash Test: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6 और XEV 9e को पेश किया था. जिनकी कीमत क्रमश: 18.90 लाख रुपये और 21.90 लाख रुपये है. अब इन दोनों एसयूवी का क्रैश टेस्ट भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) द्वारा किया गया है. जिसमें दोनों एसयूवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त किया है. तो आइये देखें कितनी सेफ है ये एसयूवी और क्या कहती है क्रैश टेस्ट की रिपोर्ट-
एडल्ट सेफ़्टी में BE 6 का स्कोर: 31.97 प्वाइंट
BE 6 ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) टेस्ट में 32 में से 31.97 अंक प्राप्त किए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि चालक और को-ड्राइविंग सीट पर बैठने वाले यात्री के सिर, गर्दन और चेस्ट एरिया को दी जाने वाली सुरक्षा अच्छी थी. लेकिन चालक के घुटने को 'पर्याप्त' सुरक्षा प्रदान करने के लिए इसने अंक खो दिए है. साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में, एसयूवी ने 16.00 में से 16.00 अंक प्राप्त किए, जो कुल मिलाकर अच्छी सुरक्षा प्रदान करता है. साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट में इसे ठीक पाया गया.
चाइल्ड सेफ्टी में BE 6 का स्कोर: 45.00 प्वाइंट
बच्चों की सेफ्टी की जांच के लिए किए गए चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) टेस्ट में BE 6 ने 49 में से 45 अंक प्राप्त किए हैं. इसे डायनेमिक टेस्ट के दौरान कुल 24 में से 24 अंक मिले हैं. वहीं CRS इंस्टॉलेशन टेस्ट एसयूवी ने 12 प्वाइंट में से पूरे 12 प्वाइंट हासिल किए हैं. इसके अलावा व्हीकल स्टेबेलिटी टेस्ट में 13 में से 9 अंक मिले हैं. चाइल्ड सेफ्टी टेस्ट के लिए 18 महीने और 3 साल के बच्चे की डमी का परीक्षण किया गया था. इस दौरान डमी को पीछे की ओर मुंह करके बैठने वाली चाइल्ड सीट पर बैठाया गया था. जो आगे की पैसेंजर सीट पर लगा था, जिसे ISOFIX एंकरेज और एक सपोर्ट लेग द्वारा सेफ्टी प्रोटेक्शन दिया गया था.
इस वेरिएंट का हुआ टेस्ट:

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











