
कितना मुश्किल है US से लगभग एक करोड़ अवैध शरणार्थियों को बाहर निकाल सकना, कितना आएगा खर्च? ट्रंप की पार्टी ने किया वादा
AajTak
रिपब्लिकन पार्टी ने अपनी बैठक में अमेरिकियों की सबसे कमजोर नस को छूते हुए वादा किया कि वे अवैध शरणार्थियों को देश से बाहर कर देंगे. यहां तक कि डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी ने इसे अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन कहा. लेकिन क्या लाखों रिफ्यूजियों को बाहर कर सकना वाकई मुमकिन है? इसमें कौन सी प्रैक्टिकल मुश्किलें आ सकती हैं?
चार महीने से भी कम समय में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हैं. सुपर पावर देश का लीडर कौन बनेगा, इसपर पूरी दुनिया की नजरें हैं. अमेरिका की दोनों ही बड़ी पार्टियां वोटरों से कई वादे कर रही हैं. डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी ने हाल में कहा कि वो अमेरिका से शरणार्थियों को हटाने का सबसे बड़ा अभियान चलाएगी. लाखों लोगों को देश से बाहर निकालना कितना मुश्किल है, और क्या ये संभव भी हो सकता है, या दक्षिणपंथ को लुभाने का एक जरिया भर है?
अमेरिका में कितने अवैध इमिग्रेंट्स अमेरिका में बाहरी लोगों की संख्या काफी ज्यादा रही. साल 2019 में इस देश में इमिग्रेंट्स की संख्या 5 करोड़ से ज्यादा थी. ये तब दुनिया में कुल आप्रवासियों का 19 प्रतिशत, जबकि अमेरिकी जनसंख्या का 14 प्रतिशत था. इनमें से लगभग 1 करोड़ 10 लाख लोग ऐसे हैं, जो बिना लीगल दस्तावेज के रह रहे हैं.
डेकन हेराल्ड में छपी एक रिपोर्ट में सरकारी हवाले से कहा गया कि हर 10 में से 8 लोग अवैध तौर पर ही एक दशक निकाल देते हैं. वैसे अवैध शरणार्थियों के बारे में एक निश्चित संख्या तक पहुंचना मुश्किल है. जून में एक रैली के दौरान ट्रंप ने कहा था कि उनके यहां 1 करोड़ 80 लाख से भी ज्यादा अवैध रिफ्यूजी होंगे.
किन देशों के शरणार्थी ज्यादा
इस देश में वैसे तो सारी दुनिया के लोग आ रहे हैं. लेकिन जो बाइडेन प्रशासन के दौरान इसमें तेजी आई. एशियाई देशों के अलावा मिडिल ईस्ट लैटिन अमेरिका और अफ्रीका जैसी जगहों से भी काफी लोग अमेरिका में शरण ले रहे हैं.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











