
'कितना भी दूध पिला लो, कुछ लोग अपना स्वभाव नहीं बदल सकते...', आजतक की 'धर्म संसद' में बोले देवकीनंदन
AajTak
उत्तर प्रदेश की संगमनगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हो रही है. इस महाकुंभ में अभी से ही श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया है. महाकुंभ से पहले आजतक ने प्रयागराज में धर्म संसद का आयोजन किया जिसमें काशी विश्वनाथ धाम के महंत श्रीकांत शर्मा, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज और ऋषिकेश परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती शामिल हुए.
उत्तर प्रदेश की संगमनगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हो रही है. इस महाकुंभ में अभी से ही श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया है. महाकुंभ से पहले आजतक ने प्रयागराज में धर्म संसद का आयोजन किया जिसमें काशी विश्वनाथ धाम के महंत श्रीकांत शर्मा, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज और ऋषिकेश परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती शामिल हुए.
इस दौरान उन्होंने कुंभ मेले के लिए बड़े पैमाने पर की गई व्यवस्था के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने देश में सनातन धर्म की स्थिति और मेले की जमीन पर वक्फ के दावे समेत कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
धर्म संसद के 'धर्म युद्ध' सेशन में जब संजय शर्मा (एडिटर, नैशनल ब्यूरो आजतक) ने सवाल किया कि सनातन शब्द सबसे पुराना है लेकिन आजकल ये फैशन बन गया है. आजकल लोग कर रहे हैं कि जहां भी खोदो वहां सनातन मिलेगा.
इस पर काशी विश्वनाथ धाम के महंत श्रीकांत शर्मा कहते हैं, 'सनातन की परिभाषा यही है कि हम सत्य बोलें. प्रिय बोलें. यही हमारा सनातन है. इसके अलावा हमारा सनातन ये भी है कि हमारा जितने में पेट भरता है, बस वही हमारा है. उसके अधिक कोई व्यक्ति कुछ रखता है तो उस पर हमारा सनातन कहता है कि वो चोर है और दंड का भागी है. सनातन कोई फैशन नहीं है और जो इसे फैशन बनाएगा, वो गलत कर रहा है.'
एक-एक इंच जमीन वापस लेंगे
महंत श्रीकांत शर्मा ने आगे कहा कि सनातन का ना आदि है और ना अंत है, क्या हम अपनी धरती के नीचे है जो हमारी विरासत, अगर हम उसको नहीं पाएंगे तो उससे कोई असर नहीं पड़ेगा. इस पर श्रीकांत शर्मा ने कहा, 'क्यों नहीं पाएंगे, हम अपनी एक-एक इंच धरती को हासिल करेंगे. जैसा कि वो हमारे मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हम अपनी जगह लेंगे. हमारी संस्कृति को बरसों से लोगों ने दबाया, छिपाया, ध्वस्त किया, हमारी अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया, उसे हम वापिस हासिल करेंगे.अधिकार लेने के लिए अपने बंधु को दंड देना भी धर्म है.ये सिद्धांत है सनातन का तो हम उसी सिद्धांत पर चल रहे हैं तो हम एक-एक इंच को लेंगे.'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











