
किचन और फ्रिज में लाश, CCTV में कैद बेटी और एक लड़का... उलझी हुई है रेलवे अफसर और बेटे की मर्डर मिस्ट्री
AajTak
Double Murder Mystery: फ्रिज के अंदर की सभी ट्रे को बाहर निकाल कर आठ साल के एक बच्चे की लाश को पन्नी में लपेटने के बाद उसमें ठूंसा गया था. जब पुलिस उस कमरे में पहुंची और तलाशी के दौरान फ्रिज को खोला तो आगे का मंजर हैरान करने वाला था.
Jabalpur Double Murder Mystery: 16 साल की वो लड़की जबलपुर की रेलवे कॉलोनी में रहती है. 20 साल का वो लड़का उसका पड़ोसी है. लड़का हिंदी में डब की गई क्राइम थ्रिलर बेस्ड साउथ इंडियन फिल्में देखने का शौकीन है. तभी 15 मार्च को अचानक वो लड़की अपने कजिन को एक ऑडियो मैसेज भेजती है. मैसेज मिलते ही वो शख्स पुलिस को लेकर उसके घर पहुंचता है, जहां लड़की के पिता की लाश घर के किचन में एक पन्नी में लिपटी मिलती है. जबकि लड़की का आठ साल का मासूम भाई घर के फ्रिज में मुर्दा मिलता है. इसके बाद इस क्राइम सीन की जांच असली पुलिस शुरू करती है.
फ्रिज में 8 साल के बच्चे की लाश जबलपुर के सिविल लाइंस में रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी है. उस कॉलोनी में सिर्फ रेलवे के स्टाफ ही रहते हैं. मगर अब इस कॉलोनी का क्वार्टर नंबर 364/3 चर्चाओं में है. क्वार्टर जबलपुर के डीआरएम ऑफिस में तैनात राजकुमार विश्वकर्मा का है. राजकुमार डीआरएम ऑफिस में अधीक्षक के पद पर तैनात थे. देश में आफताब पूनावाला से फ्रिज में लाश रखने का जो सिलसिला शुरू हुआ था, ये उसकी सबसे ताज़ा कहानी है. ये ऐसा पहला फ्रिज है, जिसके अंदर रखी लाश की तस्वीरें पहली बार सामने आईं हैं. फ्रिज के अंदर की सभी ट्रे को बाहर निकाल कर आठ साल के एक बच्चे की लाश को पन्नी में लपेटने के बाद उसे फ्रिज में ठूंसा गया था. जब पुलिस उस कमरे में पहुंची और फिर इस फ्रिज को खोलने के बाद लाश को बाहर निकाला.
किचन में पड़ी थी राजकुमार की लाश फ्रिज से कुछ कदम की दूरी पर घर का किचन है. इस किचन में एक दूसरी लाश पड़ी थी. लाश इस घर के मुखिया और डीआरएफ ऑफिस में अधीक्षक रेलवे कर्मचारी राजकुमार विश्वकर्मा की. राजकुमार की लाश किचन में फर्श पर पड़ी थी. लेकिन वो लाश भी पन्नी में लपेट कर रखी गई थी. घर के बाहर ये तमाम पुलिसवाले थे. मौके पर एंबुलेंस बुलाई गई. और फिर लाशों को एंबुलेंस में रख कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
पांच अलग-अलग CCTV कैमरों में क़ैद तस्वीरें बाप और बेटे के इस डबल मर्डर के बाद की जबलपुर शहर की ये पांच अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों में क़ैद पांच तस्वीरें हैं. इन सभी तस्वीरों में एक लड़का है और एक लड़की है. फिलहाल इस डबल मर्डर के लिए इन्हीं दोनों की तलाश है. ये तलाश और इन दोनों का मिलना इस केस के लिए बेहद जरूरी है. जरूरी इसलिए क्योंकि इस डबल मर्डर को लेकर एक सवाल और पहेली है. और उस सवाल और पहेली का जवाब इन दोनों में से कम से कम एक को या तो बेगुनाह साबित कर सकता है या फिर ये साबित कर सकता है कि इस डबल मर्डर के असली क़ातिल यही दोनों हैं.
लड़की के पिता और भाई थे मरने वाले ये तलाश और ये सवाल इसलिए सबसे ज्यादा अहम है क्योंकि पांच अलग-अलग कैमरों में जो लड़की नजर आ रही है, ये कोई और नहीं बल्कि रेलवे कॉलोनी के इस घर में जिन दो लोगों का क़त्ल हुआ है. उनमें से एक की बेटी और एक की बहन है. चलिए अब सिलसिलेवार पूरी कहानी आपके आपको बताते हैं.
काव्या ने भेजा था ऑडियो मैसेज 15 मार्च की सुबह की बात है. जबलपुर से करीब सवा दो सौ किलोमीटर दूर पिपरिया में रहनेवाली आरती के मोबाइल पर एक व्हाट्स एप ऑडियो मैसेज आता है. लेकिन आरती की नजर इस ऑडियो मैसेज पर करीब चार घंटे बाद पड़ती है. ऑडियो मैसेज उसकी चचेरी बहन 16 साल की काव्या ने जबलपुर से भेजा था. काव्या राजकुमार विश्वकर्मा की बेटी है. उसने मैसेज में कहा था कि उसके पापा और भाई को किसी ने मार डाला है और दोनों की लाशें घर में पड़ी है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



