
काशी विश्वनाथ पहुंचे CM योगी, ज्ञानवापी के व्यासजी तहखाने के किए झांकी दर्शन, नंदी की पूजा की
AajTak
काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि सीएम योगी मंगलवार की रात करीब 8 बजे काशी विश्वनाथ पहुंचे थे. सबसे पहले उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ की आराधना की. यहां से वह सीधे व्यासजी के तहखाने पहुंच गए. इसके बाद तहखाने के सामने नंदीजी के भी दर्शन किए.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को ज्ञानवापी के व्यासजी तहखाने पहुंचे. उन्होंने यहां तहखाने में रखी मूर्तियों के झांकी दर्शन किए. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी का दौरा प्रस्तावित है. इस दौरे को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लेने ही सीएम योगी वाराणसी पहुंचे थे. इस दौरान सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए. दर्शन के बाद सीएम योगी सीधे ज्ञानवापी के व्यासजी तहखाने पहुंचे, जहां उन्होंने मूर्तियों के झांकी दर्शन किए.
काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि सीएम योगी मंगलवार की रात करीब 8 बजे काशी विश्वनाथ पहुंचे थे. सबसे पहले उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ की आराधना की. यहां से वह सीधे व्यासजी के तहखाने पहुंच गए. इसके बाद तहखाने के सामने नंदीजी के भी दर्शन किए. विश्व भूषण मिश्रा ने आगे बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में रात करीब 8 से 8:30 तक सीएम योगी आदित्यनाथ लगभग आधे घंटे तक थे. तीनों जगह काशी विश्वनाथ, व्यासजी तहखाना और नंदीजी के दर्शन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ वापस चले गए.
कोर्ट के आदेश पर शुरू हुए दर्शन
बता दें कि बीते दिनों कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी मस्जिद के दक्षिणी छोर के नीचे भूतल में स्थित व्यासजी के तहखाना को जिला पुलिस प्रशासन ने खोलकर दर्शन-पूजन शुरू करा दिया था. तब से ही आम श्रद्धालुओं के लिए भी झांकी दर्शन शुरू कर दिया गया है. इस कड़ी में ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी व्यासजी के तहखाने में मूर्तियों के झांकी दर्शन किए.
मस्जिद के नीचे है व्यासजी तहखाना
बता दें कि 31 जनवरी को वाराणसी की जिला कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए हिंदू पक्ष के हक में बड़ा फैसला सुनाया था. इस दिन कोर्ट ने ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में हिंदू पक्ष को पूजा करने का अधिकार दे दिया था. कोर्ट ने जिला प्रशासन को बैरिकेडिंग में 7 दिन के अंदर व्यवस्था कराने का आदेश दिया था. हालांकि, पुलिस-प्रशासन ने कोर्ट के आदेश आने के साथ ही उसी दिन बैरिकेडिंग हटाकर दर्शन शुरू करा दिए थे. बता दें कि ये तहखाना मस्जिद के नीचे है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






