
काशी में मणिकर्णिका पर ‘मसान की होली’ पर घमासान, डोम राजा ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी Masan Holi 2026: किस दिन खेली जाती है वाराणसी की मसान होली, इसमें कौन हो सकता है शामिल?
ABP News
Masan Holi in Kashi: मणिकर्णिका घाट पर दशकों से मसान की होली मनाई जा रही है, लेकिन इस बार यह विवादों में घिर चुकी है. डोम राजा परिवार ने इस शास्त्रों के खिलाफ बताते हुए पर्व पर रोक लगाने की मांग की.
Controversy over Masan Holi in Kashi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर दशकों से मनाई जा रही 'मसान की होली' इस साल विवादों में घिर गई है. काशी के डोम राजा परिवार के वंशज विश्वनाथ चौधरी ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए इस आयोजन पर रोक लगाने की मांग की है.
उनका कहना है कि, यह परंपरा शास्त्रसम्मत नहीं है, जो श्मशान की गरिमा को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि, यदि आयोजन नहीं रोका गया तो वे महाश्मशान में में दाह संस्कार रोकने को बाध्य होंगे. उनके ज्ञापन सौंपने के बाद प्रशासन असमंजस की स्थिति में है.
Masan Holi 2026: किस दिन खेली जाती है वाराणसी की मसान होली, इसमें कौन हो सकता है शामिल?
मान्यताओं के मुताबिक, भगवान शिव विवाह के पश्चात रंगभरी एकादशी पर माता गौरी को काशी लाए थे. पौराणिक कथाओं के मुताबिक शिव के गण बारात में नहीं जा सके, जिससे वे आहत हुए. उनकी इच्छा पूरी करने के लिए महाश्मान में चिता की राख से होली खेलने की परंपरा शुरू हुई.













