
काला चश्मा और जींस-टॉप में लग्जरी कार से उतरी... मंदिर से चांदी की मूर्ति चुरा ले गई फिजियोथैरेपिस्ट
AajTak
Crime News: पुलिस ने जब अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक संदिग्ध महिला हाथों में 2 बॉक्स लेकर जाती हुई दिखी. आगे चलकर महिला एक कार में बैठती है और ड्राइव कर के वहां से चली जाती है.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक महिला फिजियोथैरेपिस्ट को चोरी के आरोप में पकड़ा है. महिला ने एक अस्पताल परिसर में बने मंदिर में स्थित चांदी की प्रतिमा चुरा ली थी. सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश में जुटी पुलिस ने मूर्ति को भी बरामद कर लिया है.
दरअसल, मिसरोद स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के स्टाफ ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि अस्पताल परिसर में स्थित मंदिर से लक्ष्मी मां की 60 हज़ार कीमत वाली चांदी की मूर्ति चोरी हो गई है.
शिकायत के आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने जब अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक संदिग्ध महिला हाथों में 2 बॉक्स लेकर जाती हुई दिखी. आगे चलकर महिला एक कार में बैठती है और ड्राइव कर के वहां से चली जाती है. देखें Video:-
कार नंबर के आधार पर महिला की पहचान हो जाती है और पुलिस जब उसके घर पहुंचती है तो वहां उसे चोरी की गई मूर्ति मिल जाती है.
महिला ने पुलिस को बताया कि वह फिजियोथैरेपिस्ट है और उसने शौक पूरा करने के मकसद से भगवान की मूर्ति चुराई थी. फ़िलहाल पुलिस ने महिला के पास से मूर्ति को बरामद कर चोरी में इस्तेमाल कार को जब्त कर लिया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












