
कार-बंगला-करोड़ों का बैंक बैलेंस, पर माता-पिता को बताने से डर रहा बेटा!
AajTak
लग्जरी लाइफस्टाइल जीने वाले इस युवक के पास महंगी कारों के साथ आलीशान घर भी है. लेकिन वो अपनी इस रईसी के बारे में अपने ही माता-पिता बताने से डरता है. उसका कहना है कि अगर उसने ये बात पैरेंट्स को बताई तो उन्हें लगेगा कि मैंने गलत तरीके से पैसे कमाए हैं.
सिर्फ 26 साल की उम्र में एक उद्यमी करोड़ों रुपये की संपत्ति का मालिक बन गया. लग्जरी लाइफस्टाइल जीने वाले इस युवक के पास महंगी कारों के साथ आलीशान घर भी है. लेकिन वो अपनी इस रईसी के बारे में अपने ही माता-पिता को बताने से डरता है. उसका कहना है कि अगर उसने ये बात पैरेंट्स को बताई तो वे उसे अपना मानने से ही इनकार कर देंगे. उन्हें लगेगा कि उसने गलत तरीके से पैसे कमाए हैं. द मिरर के मुताबिक, इस युवक का नाम ग्यूसेप फिओरेंटीनो (Giuseppe Fiorentino) है. वह ECOMVERSE | 3CC STUDIOS नामक Consulting Agency के फाउंडर हैं. उनके माता-पिता, बढ़ते क्राइम को देखते हुए इटैलियन रीजन Sicily को छोड़कर स्विटजरलैंड शिफ्ट हो गए थे. तब ग्यूसेप बहुत छोटे थे. हालांकि, 26 साल की उम्र तक आते-आते ग्यूसेप ने ई-कॉमर्स साइट्स से अच्छी-खासी दौलत कमा ली और आज वो करोड़पति हैं.
ग्यूसेप कहते हैं- वह अपने माता-पिता को अपनी संपत्ति के बारे में इस डर से नहीं बता सकते क्योंकि वे मुझे माफिया या क्रिमिनल समझ लेंगे. उन्हें लगेगा कि मैंने गलत तरीके से पैसे कमाए हैं. क्योंकि मैंने बहुत तेजी से धन अर्जित किया है.
इंस्टाग्राम पर करीब 50,000 फॉलोअर्स वाले ग्यूसेप ने कहा- मेरे माता-पिता के लिए मेरी संपत्ति समझ से बाहर है. मैं उन्हें सच नहीं बता सकता क्योंकि वे कभी नहीं समझ पाएंगे. उन्होंने ई-कॉमर्स या ऑनलाइन बिजनेस के बारे में कभी नहीं सुना.
ग्यूसेप वर्तमान में अपने बिजनेस से करीब 1 करोड़ रुपये हर महीने कमा रहे हैं. उनके पास कई लग्जरी कार हैं, जिनमें McLaren, Mercedes शामिल है. हाल ही में वह दुबई, दक्षिण अफ्रीका और मिस्र से छुट्टियां बिताकर लौटे हैं. ग्यूसेप ने बताया कि वो जिस जगह (Sicily) से आते हैं वहां अधिकतर अमीर लोगों ने गलत तरीके से धन अर्जित किया है. इसलिए पैरेट्स को मुझपर भी शक होगा.
बकौल ग्यूसेप- वे (पैरेंट्स) जानते हैं कि मैं एक अच्छा इंसान हूं, लेकिन मेरी संपत्ति पता चलते ही उन्हें तुरंत विश्वास हो जाएगा कि मैं किसी तरह की आपराधिक गतिविधि में शामिल हूं. मेरे पास 25 लाख की हीरे की घड़ी है, पर मैं इसे कभी भी उनके सामने नहीं पहनता.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









