
'कार चला रही युवती को नजर आई उड़न तश्तरी', कैमरे में कैद की तस्वीर!
AajTak
इंग्लैंड (England) की एक युवती ने दावा किया कि उसने एक यूएफओ (UFO Photo) देखा है. इतना ही नहीं उसने उसे कैमरे में कैद भी कर लिया.
दुनिया में कई लोगों ने एलियंस (Aliens) या उड़न तश्तरी (UFO) देखने का दावा किया है. हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है इस पर वैज्ञानिक (Scientists) भी एकमत नहीं हो सके हैं. इस बीच इंग्लैंड (England) की एक युवती ने दावा किया कि उसने एक यूएफओ (UFO Photo) देखा है. इतना ही नहीं उसने उसे कैमरे में कैद भी कर लिया. (फोटो- गेटी) सेंट हेलेन्स की रहने वाली 24 वर्षीय लेवी हाईकॉक (Levi Highcock) ने बताया कि जब उसने आसमान में एक अनजान चीज को उड़ते हुए देखा तो हैरान रह गई. जिस वक्त उसने ये देखा रात के करीब 10 बजे थे और वो दोस्त के साथ ड्राइव पर निकली थी. (फोटो- Credit: Levi Highcock) लेवी हाईकॉक कहती हैं, पिछले हफ्ते वो रात को करीब 10 बजे अपनी दोस्त के साथ ड्राइव पर निकली थी. एक जगह पहुंचकर देखा कि चांद साफ नजर आ रहा है, तो हमने चांद की फोटो लेने का फैसला किया. (फोटो- Credit: Levi Highcock)
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











