
कार की लाइट हो गई धुंधली? जानिए घर बैठे चमचमाती हेडलाइट पाने का सही तरीका
AajTak
कार की हेडलाइट धुंडली होने पर न केवल खराब दिखती है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी ये खतरनाक साबित हो सकती है. हेडलाइट का धुंधला होना बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकता है. ऐसे में आप कुछ आसान तरीकों के माध्यम से अपनी कार की हेडलाइट को और बेहतर कर दुर्घटनाओं की आशंकाओं को कम कर सकते हैं.
कार खरीदने के बाद समय के साथ उसमें छोटी-बड़ी कई सारी दिक्कतें आने लगती हैं. इन दिक्कतों से बचने के लिए वाहन की नियमित सर्विसिंग की भी सलाह दी जाती है. कार हेडलाइट का डिम होना इन्हीं दिक्कतों में से एक है. समय के साथ कार के हेडलाइट के ग्लास में स्क्रैच और गंदगी के चलते इसकी रोशनी कम हो जाती है. कार हेडलाइट के डिम होने की समस्या को आप कुछ आसान उपायों को अपनाकर घर बैठे ठीक कर सकते हैं.
कार की हेडलाइट धुंडली होने पर न केवल खराब दिखती है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी ये खतरनाक साबित हो सकती है. रात के दौरान हेडलाइट की धुंधली रोशनी सड़क दुर्घटना की भी आशंकाएं बढ़ा देती हैं. आप छोटे उपायों को को अपनाकर अपनी कार की हेडलाइट को और बेहतर कर, दुर्घटनाओं की आशंकाओं को कम कर सकते हैं. हालांकि, अगर हेडलाइट के लेंस के अंदर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, तो इसे बदलना होगा.
कार हेडलाइट सही करने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
घर बैठे चमचमाती हेडलाइट पाने के लिए आपको कुछ चीजें की जरूरत पड़ेगी. कार की धुंधली लाइट को सही करने के लिए आप अपने पास मास्किंग टेप, माइक्रोफाइबर कपड़ा, सैंडपेपर, टूथपेस्ट, साबुन, दस्ताने, पॉलिशिंग प्रोडक्ट, मोम जरूर रख लें. इसके बाद कार की हेडलाइट को साफ करने की प्रकिया की शुरुआत करें, जो इस प्रकार है.
>सबसे पहले कार की हेडलाइट्स का निरीक्षण करें. हेडलाइट्स पर जहां-जहां मैल या गंदगी जमा हुई है, उसे निकालने की कोशिश करें. लेंस को साबुन और पानी से धोएं. लेंस की धुलाई के बाद इसे माइक्रो-फाइबर कपड़े से सुखाएं. फिर मस्किंग टेप से कार की हेडलाइट लेंस और असेंबली के आसपास के क्षेत्रों को कवर कर दें. ऐसा करने से हेडलाइट की मरम्मत के दौरान उसके नजदीक वाले हिस्सों को क्षति पहुंचने से रोका जा सकता है. अब अब्रेसिव सैंड पेपर को पानी में डुबोएं और लेंस को सर्कुलर मोशन में हल्के से रगड़ना शुरू करें. बहुत अधिक दबाव न डालें इससे लेंस पर स्क्रैच आ सकती है. गंदगी को साफ करने के लिए पानी का इस्तेमाल करते रहें. इस दौरान सैंड पेपर को सुखने ना दें. सुखा हुआ सैंड पेपर लेंस को नुकसान पहुंचा सकता है.
>अब महीन सैंडपेपर लें. सर्कुलर मोशन में हल्के से लेंस पर रगड़ना जारी रखें. इस दौरान ध्यान दें कि ऐसा करने की स्थिति में लेंस पर कोई खरोंच तो नहीं आ रहा है. इस प्रकिया को पूरा करने के बाद आप लेंस पर टूथपेस्ट का प्रयोग करें. पुराने टूथब्रश के इस्तेमाल से को हल्के से साफ करें. टूटपेस्ट में ये गुण होचा है कि वह लेंस पर मौजूद दाग से छुटकारा दिला सके. लेंस को साबुन और पानी से धोएं और साफ कपड़े से सुखाएं. यदि अब भी हेडलाइट के लेंस पर कहीं दाग और धब्बा दिख रहा है तो इस प्रकिया को लगातार दोहराते रहें.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









