
कार्बाइन, रिवॉल्वर, राइफल, राजा भैय्या के जखीरे के हथियार देख दंग रह गए लोग, पत्नी को भी दिया जवाब
AajTak
कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया दशहरे पर अपने 200 से अधिक देसी-विदेशी हथियारों की पूजा कर एक बार फिर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में टेबल पर पिस्टल, रिवॉल्वर, राइफल और बंदूकें नजर आ रही हैं. पत्नी भानवी सिंह द्वारा लगाए गए मास डिस्ट्रक्शन वेपन के आरोपों के बीच राजा भैया और उनके बेटों ने इन्हें राजनीतिक साज़िश करार दिया था.
यूपी के कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपने हथियारों को लेकर एक बार फिर चर्चा में आए गए हैं. दशहरे के मौके पर उन्होंने शस्त्र पूजा की जिस दौरान 200 से ज्यादा देसी-विदेशी हथियार नजर आए. इस दौरान उन्होंने पत्नी भानवी सिंह द्वारा लगाए गए मास डिस्ट्रक्शन हथियारों को लेकर भी जवाब दिया.
राजा भैया के पास कौन-कौन से हथियार
विजयादशमी के मौके पर राजा भैया के टेबल पर इन शस्त्रों को सजा कर पूजा करता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इनमें पिस्टल, 12 बोर की बंदूक, रिवॉल्वर, राइफल और थर्टी कार्बाइन जैसे हथियार शामिल हैं. बेंती महल में इन हथियारों की पूजा के बाद राजा भैया ने कहा कि सारे शस्त्र हमारे हैं और जो समर्थकों का है वो हमारा है, जो हमारा है वो समर्थकों का है.
भानवी सिंह के मास डिस्ट्रक्शन पर क्या बोले ?
बीते महीने 18 सितंबर को राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके पति के पास हथियारों का जखीरा है जिससे मास डिस्ट्रक्शन (बड़े स्तर पर जनहानि) हो सकता है. उन्होंने कहा था कि ये हथियार लोगों की सुरक्षा और शांति के लिए खतरा है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










