
कारोबार ठप, ड्राइवर फंसे, भारतीय छात्रों की वतन वापसी जारी... बांग्लादेश में हिंसा से बॉर्डर पर क्या बदला?
AajTak
भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार को भी इस दौरान भारी नुकसान पहुंच रहा है. भारत और दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी लैंड पोर्ट पेट्रापोल पर व्यापारिक गतिविधियां लगभग ठप सी हो गई है. इन सारी परिस्थितियों का जायजा लेने के लिए जब आजतक की टीम पेट्रापोल और बेनेपोल बॉर्डर पर पहुंची तो हर समय व्यस्त रहने वाला यह बॉर्डर सुनसान सा नजर आया.
बांग्लादेश में छात्र आंदोलन की वजह से हो रही हिंसा के मद्देनजर भारतीय छात्रों का बांग्लादेश से पलायन कर भारत आना लगातार जारी है. बांग्लादेश में ज्यादातर भारतीय छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं. लेकिन अस्थिर परिस्थितियों के मद्देनजर भारतीय छात्र लगातार भारत पहुंच रहे हैं.
भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार को भी इस दौरान भारी नुकसान पहुंच रहा है. भारत और दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी लैंड पोर्ट पेट्रापोल पर व्यापारिक गतिविधियां लगभग ठप सी हो गई है. इन सारी परिस्थितियों का जायजा लेने के लिए जब आजतक की टीम पेट्रापोल और बेनेपोल बॉर्डर पर पहुंची तो हर समय व्यस्त रहने वाला यह बॉर्डर सुनसान सा नजर आया.
अभी भी फंसे हैं 250 से ज्यादा भारतीय ट्रक
इस दौरान यहां पर भारतीय व्यापारिक संगठन और क्लियरिंग व फॉरवर्डिंग एजेंट लगातार कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह से बांग्लादेश में फंसे भारतीय ड्राइवर वापस आ पाएं. संगठन की ओर से बताया गया कि अभी भी 250 से ज्यादा भारतीय ट्रक बांग्लादेश में फंसे हुए हैं. इनमें सबसे ज्यादा परेशानी दूसरे राज्यों के ड्राइवर खासतौर पर हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश व राजस्थान के ड्राइवरों को हो रही है जिनको बंगाली भाषा नहीं आती है और सुरक्षा का अभाव महसूस कर रहे हैं.
हर रोज हो रहा 150 करोड़ रुपये का नुकसान
इनको वापस लाने के लिए भारतीय पक्ष की ओर से लगातार बैठकें की जा रही हैं लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है. भारतीय पक्ष के मुताबिक हर रोज लगभग 150 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है. सालाना पेट्रापोल और बेनेपोल सीमा से लगभग 30,000 करोड़ रुपये का व्यापार होता है. ऐसे में पेरिशेबल गुड्स के अलावा बाकी सभी व्यापार पिछले कई दिनों से बंद पड़ा हुआ है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









