
काबा में हिजाब पहनी महिला को घसीटा, सिक्योरिटी पर फूटा गुस्सा! सऊदी को देना पड़ा जवाब
AajTak
मक्का स्थित ग्रैंड मस्जिद में एक सुरक्षाकर्मी की तीर्थयात्रियों के साथ अनुचित व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में सुरक्षाकर्मी ने एक महिला और एहराम पहने पुरुष हाजी को धक्का दिया. इस घटना पर लोगों ने कड़ी निंदा की है.
सऊदी अरब के पवित्र इस्लामिक शहर मक्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक सुरक्षाकर्मी की हरकतों पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. वीडियो मक्का स्थित द ग्रैंड मस्जिद का है जिसमें सुरक्षाकर्मी पवित्र काबा के पास हाजियों से भिड़ रहा है. एक मिनट से भी कम के इस वीडियो में सुरक्षाकर्मी पहले एक महिला को धक्का देता है फिर एहराम पहने एक पुरुष को धकेलता है.
वीडियो 59 सेकंड का है जो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो की शुरुआत में सुरक्षा अधिकारी हिजाब पहनकर नमाज अदा करती एक महिला को घसीटता है फिर उसे उसकी जगह से आगे कर देता है.
वीडियो में आगे दिखता है कि वही अधिकारी एहराम पहने एक अन्य पुरुष हाजी को धक्का देता है. हाजी उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश करता है लेकिन वो नहीं रुकता और बार-बार उसे धकियाते हुए पीछे ले जाता है. आदमी सुरक्षाकर्मी से कहता है कि उसे न छुए लेकिन वो बीचबचाव के बीच भी अपनी हरकत जारी रखता है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को कैप्शन दिया गया है, 'क्या हरम के पहरेदारों का रवैया स्वीकार्य है?' वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सुरक्षाकर्मी की हरकत से काफी नाराज हैं. लोग कह रहे हैं कि 'अल्लाह के घर में' ऐसी हरकत स्वीकार नहीं की जा सकती.
वीडियो वायरल होने के बाद सऊदी अरब की आधिकारिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है. मक्का क्षेत्र और सऊदी सार्वजनिक सुरक्षा ने बयान जारी कर पुष्टि की कि हज और उमराह सुरक्षा के लिए तैनात विशेष बलों ने घटना पर तुरंत कार्रवाई की थी.
आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'हज और उमराह सुरक्षा के लिए विशेष बलों ने समय पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जो ग्रैंड मस्जिद में निर्देशों और नियमों का उल्लंघन करते हुए दिखाई दिया था.' अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि वीडियो में दिखे सुरक्षाकर्मी ने नियमों का उल्लंघन किया है, और सऊदी अरब के कानूनों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











