
कानपुर हादसा: शराब पीकर गाड़ी चला रहा था ड्राइवर, 26 लोगों को मौत के मुंह में धकेलकर हुआ फरार
AajTak
कानपुर सड़क हादसे में 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मामले को लेकर डीएम ने कहा कि फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है. चश्मदीदों ने बताया है कि वह शराब पीकर गाड़ी चला रहा था. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.
यूपी के कानपुर में एक ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलट गई, जिससे 26 लोगों की मौत हो गई. मामले में कानपुर के डीएम विशाख जी अय्यर ने 'आजतक' को बताया कि चश्मदीदों के मुताबिक, ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था. मामले को की हर एक एंगल से जांच की जा रही है. कुल 26 लोगों की मृत्य हुई है. CHC में 11 डॉक्टरों की टीम बुलाकर रात में ही पोस्टमार्टम करा लिया गया था. जिसके बाद मृतकों के परिजनों को शव सौंप दिए गए.
उन्होंने बताया कि सभी शवों का अंतिम संस्कार लगभग किया जा चुका है. साथ ही फरार ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है. बता दें, शनिवार रात को कानपुर में भीतरगांव मार्ग पर पानी से भरे तालाब में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से कोरथा गांव के ही 26 लोगों की मौत हो गई. इनमें 12 महिलाएं, 9 बच्चे और 5 किशोर हैं. देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. जबकि, घायलों का फिलहाल इलाज जारी है.
गांव वालों के मुताबिक, बच्चे के मुंडन के कार्यक्रम के बाद ट्रॉली एक ढाबे पर रुकी जहां सब ने चाय की. उसके बाद ट्रॉली एक शराब के ठेके पर रुकी जहां पर ड्राइवर समेत कुछ लोगों ने शराब पी. महिलाओं ने उन्हें शराब पीने से मना भी किया. लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी.
पीड़ित परिवारों में आक्रोश शनिवार-रविवार की रात करीब तीन बजे तालाब में डूबी ट्रैक्टर ट्रॉली को बाहर निकालकर पुलिस थाने ले गई. एक तरफ राहत और बचाव कार्य को लेकर कानपुर से लेकर लखनऊ तक पुलिस और प्रशासन एक्टिव नजर आया, वहीं दूसरी तरफ पीड़ित परिवारों में व्यवस्था को लेकर आक्रोश नजर आया. हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों ने एंबुलेंस से लेकर डॉक्टर्स की उपलब्धता तक, व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.
'बाइक से अस्पताल पहुंचाए कई घायल लोग' हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों ने आक्रोश लगाया है कि हम जब हॉस्पिटल में आए तो यहां कोई डॉक्टर नहीं था. पीड़ित परिवारों ने ये आरोप भी लगाया है कि तालाब से लोगों को निकालने के बाद कई लोगों को बाइक से अस्पताल तक ले जाना पड़ा क्योंकि एंबुलेंस नहीं पहुंची थी. सीएचसी भीतरगांव में अव्यवस्था का आलम नजर भी आया.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




