
कानपुर में जिम ट्रेनर बना हत्यारा, महिला का मर्डर कर शव दफनाया
AajTak
कानपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक जिम ट्रेनर ने रिश्ते में तनाव के चलते गुस्से में हत्या कर दी. आरोपी ने मर चुकी महिला के शव को कानपुर के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के परिसर में दफना दिया. अपराध की घोषणा लगभग चार महीने बाद हुई जब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











