
कानपुरः लिव-इन में रह रही प्रेमिका को होटल में बुलाकर मारे ताबड़तोड़ चाकू, लगाने पड़े 200 टांके
AajTak
उत्तर प्रदेश के कानपुर में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही प्रेमिका पर उसके प्रेमी ने चाकू से हमला कर दिया. डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती महिला को 200 टांके लगाए हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाली एक प्रेमिका को उसके पार्टनर ने होटल में बुलाकर चाकू से हमला कर दिया. आरोपी ने महिला पर इतने वार किए कि डाक्टरों को उसे 200 टांके लगाने पड़े. ज्यादा खून बहने की वजह से महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. हमला करने वाले प्रेमी ने उसे होटल में बुलाया था, जहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
जानकारी के अनुसार, पीड़िता आरोपी के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में थी. महिला ने उसे उधार दिए रुपए मांगे. इस पर आरोपी ने महिला को पैसे देने के बहाने एक होटल में बुलाया. इसके बाद जब महिला होटल पहुंची तो उसने चाकू से उस पर हमला कर दिया. इसके बाद महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी. आरोपी उसे खींचते एक कमरे में ले गया. आरोप है कि वह महिला को जान से मार देना चाहता था, लेकिन पीड़िता ने किसी तरह रूम का गेट बंद कर अपनी जान बचाई.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने तीन घंटे तक महिला की सर्जरी की, जिसमें 200 टांके लगाने पड़े. डॉक्टर अमित जैन ने कहा कि महिला की हालत गंभीर थी. इस दौरान उसका काफी खून बह गया था.
इस मामले में ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि महिला युवक के साथ लिव-इन- रिलेशनशिप में थी. उसका युवक से विवाद हुआ तो उसने हमला कर दिया. आरोपी को जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











