
कानपुरः बीजेपी नेता की पार्टी में आया था हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने पकड़ा तो समर्थकों ने छुड़ाया, हाइवे पर हंगामा
AajTak
कानपुर के एक निजी गेस्टहाउस में भाजपा के दक्षिण जिला मंत्री नारायण सिंह भदौरिया का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा था. इसी पार्टी में कानपुर का वॉन्टेड अपराधी और हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह भी पहुंचा था. तभी मनोज की भनक पुलिस को लग गई और पुलिस वहां जा पहुंची.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही सूबे को हिस्ट्रीशीटर और बदमाशों से मुक्त करने का दावा करते हों लेकिन उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ही पुलिस से भिड़कर हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को छुड़ाने का काम रहे हैं. जिसकी मिसाल कानपुर में देखने को मिली. जहां बीजेपी जिला मंत्री नारायण सिंह भदौरिया की जन्मदिन पार्टी में आए हिस्ट्रीशीटर और वॉन्टेड बदमाश मनोज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. कानपुर में बीजेपी के एक नेता की जन्मदिन पार्टी में आए हिस्ट्रीशीटर और वॉन्टेड बदमाश मनोज सिंह को @kanpurnagarpol ने गिरफ्तार कर लिया. जब पुलिस उसे लेकर जाने लगी तो नेता जी और उनके समर्थकों ने सत्ता का रोब दिखाते हुए अपराधी मनोज को पुलिस के कब्जे से जबरन छुड़ा लिया. pic.twitter.com/Ue7BMs6qcU जब पुलिस उसे लेकर जाने लगी तो नेता जी ने सत्ता का रोब दिखाते हुए अपराधी मनोज को पुलिस के कब्जे से जबरन छुड़ा लिया. यही नहीं बीजेपी नेता और उनके समर्थकों ने हाइवे पर जमकर हंगामा भी किया और पुलिस सत्ता के नशे में चूर नेता जी के सामने बेबस और लाचार नजर आई.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












