काजल हिंदुस्तानी पर मुंबई में FIR दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का है आरोप
AajTak
सकल हिंदू समाज की तरफ से आयोजित ये आक्रोश मोर्चा लव जेहाद विषय पर किया गया था. मीरारोड के गोल्डेंट नेस्ट से होता हुआ ये प्रदर्शन एस के स्टोन तक पहुंचा था. जिसके बाद यहां कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के तौर पर आईं काजल हिंदुस्तानी ने भाषण दिया था.
मुंबई से सटे मीरारोड इलाके में हेट स्पीच देने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला भाषण देने का मामला दर्ज किया गया है. दरअसल, 12 मार्च को सकल हिंदू समाज के तत्वाधान में हिंदू आक्रोश मोर्चा का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में तकरीबन पांच हजार लोगों की भीड़ एस.के स्टोन ग्राउंड तक आई थी, उसी कार्यक्रम में काजल हिंदुस्तानी ने भाषण दिया था. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने धारा 153 ए और 505 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
मीरारोड पुलिस स्टेशन ने अपनी तफ्तीश में काजल हिंदुस्तानी के स्पीच को हेट स्पीच और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाला पाया है. सकल हिंदू समाज की तरफ से आयोजित ये आक्रोश मोर्चा लव जेहाद विषय पर किया गया था. मीरारोड के गोल्डेंट नेस्ट से होता हुआ ये प्रदर्शन एस के स्टोन तक पहुंचा था. जिसके बाद यहां कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के तौर पर आईं काजल हिंदुस्तानी ने भाषण दिया था.
मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जयंत बजबले ने बताया कि इस मामले संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले को तफ्तीश शुरू की और जब पुलिस के पास पुख्ता जानकारी मिल गई. उसके बाद ही हमने एफआईआर दर्ज की है. मामले की तफ्तीश आगे की जा रही है और नियमबद्ध तरीके से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












