
काउंसलिंग कैंप के नाम पर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों से करता था दुष्कर्म, मनोवैज्ञानिक गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक मनोवैज्ञानिक को गिरफ्तार किया गया है. यह मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग कैंप के नाम पर बच्चियों और महिलाओं से दुष्कर्म करता था.
मनोवैज्ञानिक (Psychologist) का काम होता है काउंसलिंग करना और सही दिशा दिखाना, लेकिन नागपुर के एक मनोवैज्ञानिक ने बच्चों को सही दिशा दिखाना तो छोड़िए ,बल्कि कई बच्चियों का जीवन ही बर्बाद कर दिया. क्योंकि इस मनोवैज्ञानिक ने कई लड़कियों से दुष्कर्म किया. वहीं, जब वे बालिग हुईं और उनकी शादी हो गई तो मनोवैज्ञानिक उनकी फोटो दिखा कर ब्लैकमेल किया और दुष्कर्म भी किया.
मनोवैज्ञानिक का नाम राजेश उर्फ़ राजा ढोके है. जिसकी उम्र 47 वर्ष है और 2 बच्चियों का बाप भी है. ये बच्चों को आवासीय मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराता था और ग्रामीण इलाके जैसे भंडारा, गोंदिया जिले से आने वाले बच्चों को परामर्श देता था. इसी "काउंसलिंग कैंप" के नाम पर बच्चों और बच्चियों को बहार लेकर जाता था और दुष्कर्म को अंजाम देता था. पिछले 15 वर्षों में ढोके ने 50 से भी ज्यादा महिलाओं और बच्चियों को अपना शिकार बनाया.
यह भी पढ़ें: नागपुर: प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाया, प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
मनोवैज्ञानिक राजेश ढोके के कारनामे यही तक सीमित नहीं हैं. उसने अपने इलाके में कई महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ की है. इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है और पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की है. इन्हीं हरकतों की वजह से उसे बीच सड़क कई बार पीटा भी जा चुका है. बावजूद इसके राजेश ढोके ने अपनी हरकते नहीं छोड़ी.
ऐसा उजागर हुआ मामला
राजेश ढोके के कारनामों का मामला तब उजागर हुआ जब एक महिला ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया. ढोके महिला को बार-बार मिलने के लिए बुला रहा था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी राजेश पर पॉक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






