
'कांग्रेस 240 सीटें जीतती अगर...', हार के बाद छलका उदित राज का दर्द, अपनी ही पार्टी पर उखड़े
AajTak
उदित राज ने कहा कि कांग्रेस में कुछ ऐसे तत्व हैं जो अपने निजी फायदे के लिए पार्टी को नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसा 15-20 वर्षों से होता आ रहा है. पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं को बख्शा नहीं जाना चाहिए.
लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने अपने पिछले प्रदर्शन में सुधार में किया और 99 सीटें जीतने में सफल रही, लेकिन उसके नेता उदित राज का मानना है कि अगर पार्टी के ही कुछ नेताओं ने भीतरघात नहीं किया होता तो यह आंकड़ा 240 तक पहुंच सकता था. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'कांग्रेस पार्टी में कुछ लोग गलत सूचना फैलाने में शामिल हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. अन्यथा कांग्रेस (लोकसभा चुनाव में) 240 सीटें जीतती.'
उदित राज ने कहा, 'अगर पार्टी में अंदरूनी लड़ाई नहीं होती तो कांग्रेस अतिरिक्त 50-60 लोकसभा सीटें जीतती. कांग्रेस में कुछ ऐसे तत्व हैं जो अपने निजी फायदे के लिए पार्टी को नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसा 15-20 वर्षों से होता आ रहा है. पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं को बख्शा नहीं जाना चाहिए.' बता दें कि उदित राज लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर पश्चिम दिल्ली संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार थे. उन्हें बीजेपी के योगेंद्र चंदोलिया ने 3 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया था.
दिल्ली में उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार उदित राज ने एक दिन पहले अपनी ही पार्टी और इंडिया ब्लॉक में उसकी सहयोगी आम आदमी पार्टी के खिलाफ निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि उनके चुनाव अभियान को आंतरिक रूप से नुकसान पहुंचाया गया. समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान उदित राज ने कहा था, 'बीजेपी के आंतरिक सर्वेक्षण में भी कहा गया कि उत्तर पश्चिम दिल्ली से मैं जीत रहा हूं. मेरी ही पार्टी के लोगों ने मुझे नुकसान पहुंचाया'.
#WATCH | Congress leader Udit Raj says "...Some people in the Congress party are involved in spreading misinformation and no action is taken against them. Otherwise, Congress would have won 240 seats (in Lok Sabha elections)...If there was no internal fighting in the party, the… pic.twitter.com/ZptYVXMCFo
उदित राज ने आगे कहा था, 'AAP विधायकों को यह लगा कि एक बार यदि लोग कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देते हैं, तो वे आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी को वोट नहीं देंगे. दो महीने से नियमित रूप से, उत्तर-पश्चिम दिल्ली में मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही थी. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण विरोधी और जाट विरोधी अभियान चलाया. मेरे लिए यह कहा कि मैं उत्तर पश्चिम दिल्ली के लिए बाहरी हूं.'
उदित राज ने कहा, 'बीजेपी ने कुछ भी गलत नहीं किया... दिल्ली में कई कांग्रेस मौजूद हैं. एक जो स्थानीय स्तर पर चलती है और एक जो राष्ट्रीय स्तर पर चलती है. बीजेपी ने किसी भी स्तर पर मेरा विरोध नहीं किया, लेकिन हमारी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेरे खिलाफ साजिशें रचीं. वही लोग पार्टी में आगे बढ़ रहे हैं. पार्टी की हार के लिए जिम्मेदार लोगों को बढ़ावा दिया जा रहा है. मैं अपनी ही पार्टी के भीतरघात के कारण हारा हूं, वरना बीजेपी के आंतरिक सर्वे में भी मेरी जीत की बात कही गई थी.'

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




