
कांग्रेस 2022 में जीत के लिए एक बार फिर से दोहरा रही KHAM थ्योरी, जानिए क्या है ये
AajTak
गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ओबीसी वोट बैंक पर राजनीति करने जा रही है. कांग्रेस अब अपनी पारंपरिक राजनीति करने जा रही है.
गुजरात चुनाव को अब मुश्किल से 6 महीने का वक्त बचा है. ऐसे में कांग्रेस 2017 के चुनाव में पाटिदारों के भरोसे पर बीजेपी को 99 सीटों पर ही रोकने में कामयाब रही थी. वहीं, कांग्रेस अब 2022 में जीत का लक्ष्य रखते हुए, एक बार फिर अपनी ओबीसी वोट बैंक पर राजनीति करने जा रही है. 2017 में जिस पाटीदार आंदोलन के भरोसे पर कांग्रेस ने 79 सीट हासिल की थी, उससे अलग कांग्रेस अब अपनी पारंपरिक राजनीति करने जा रही है. कांग्रेस ने 80 के दशक में इस्तेमाल की गई KHAM थ्योरी को एक बार फिर चुनावी मैदान में लाना शुरू किया है.
क्या है KHAM थ्योरी खाम यानी क्षत्रिय, दलित, आदिवासी और मुस्लिम वोट बैंक को एक तरफ़ा जोड़ दिया जाता है, तब सब से ज़्यादा वोट मिलते हैं. वहीं, कांग्रेस अब अपने परंपरागत वोट को वापस हासिल करने की कोशिश कर रही है. 2022 के चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर उसी जातिवादी राजनीति करने जा रही है.
कांग्रेस ने एक दिन पहले ही अहमदाबाद के ग्रामीण क्षेत्र में ओबीसी सम्मेलन किया. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि जब जब ओबीसी समाज ने नेतृत्व लिया है, और यह समाज इकट्ठा हुआ है तब तब इतिहास बना हे. सत्ता पर वही आया है. 1980 में 141 सीटों के साथ सत्ता पर आए थे. 1985 में 182 में से 149 सीटों के साथ कांग्रेस दुबारा से सत्ता में आई थी. एक बार फिर 1980 और 1985 जैसी ताकत और एकता दिखाने की अब जरूरत है.
2022 के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने एक बार फिर 1980 और 1985 वाली ताकत दिखाने की बात कही है. कांग्रेस अपने ओबीसी वोटर को एक साथ जोड़ रही है. कांग्रेस एक बार फिर क्षत्रिय, दलित, आदिवासी और मुस्लिम वोट बैंक के भरोसे पर 125 सीटें लाने का ख्वाब देख रही है.
27 साल से सत्ता से दूर कांग्रेस 27 साल से सत्ता से दूर कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में आने का ख्वाब देख रही है, और यह ख्वाब माधवसिंह सोलंकी की खाम थ्योरी के आधार पर देखा जा रहा है. गुजरात में अगर राजनीति की बात की जाए तो 14% क्षत्रिय 8% दलित 15% आदिवासी और 10% मुस्लिम के आधार पर 1980 में कांग्रेस ने 141 और 1985 में 50 सीट हासिल की थी.
वैसे में 2022 के चुनाव में कांग्रेस वापस वही थ्योरी अपना रही है. इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि कांग्रेस ने हाल ही में अपने नेता विपक्ष को बदला है, जिसमें पाटीदार परेश धानानी को हटा कर आदिवासी सुखराम राठवा को बनाया गया. तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी चहरे जगदीश ठाकोर को बनाया गया. साथ ही एक बड़े दलित चहरे की कांग्रेस को गुजरात में जरूरत थी उस कमी को भी जिग्नेश मेवानी ने पूरा कर दिया.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




