
'कांग्रेस में मुस्लिमों के लिए कोई जगह नहीं...', मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर बोले जीशान सिद्दीकी
AajTak
जीशान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुस्लिम समुदाय के वोट चाहती है, लेकिन कांग्रेस उन्हें सुरक्षित नहीं कर सकती और उनके साथ हमेशा सौतेला व्यवहार करती है. मुंबई कांग्रेस की लिस्ट निकाल कर देखिए कितने वरिष्ठ नेता मुस्लिम हैं?
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और मुंबई के बड़े नेता बाबा सिद्दीकी इसी महीने कांग्रेस छोड़कर एनसीपी में शामिल हो गए, जिसके बाद उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी को मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया. इसको लेकर जीशान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुस्लिमों के साथ भेदभाव करती है. कांग्रेस में जितना संप्रदायवाद है, उतना किसी और पार्टी में नहीं है.
गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए जीशान सिद्दीकी ने कहा, "राहुल गांधी अच्छा काम करते हैं, लेकिन उनकी टीम बेहद भ्रष्ट है. कांग्रेस हमेशा मुस्लिम समुदाय के बारे में सकारात्मक बातें करती हैं, लेकिन उस तरह का काम नहीं करती."
जीशान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुस्लिम समुदाय के वोट चाहती है, लेकिन कांग्रेस उन्हें सुरक्षित नहीं कर सकती और उनके साथ हमेशा सौतेला व्यवहार करती है. मुंबई कांग्रेस की लिस्ट निकाल कर देखिए कितने वरिष्ठ नेता मुस्लिम हैं? मुंबई यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुझसे कहा गया कि टीम में ज्यादा मुसलमानों को शामिल न किया जाए. जब इस बात की चर्चा होती है कि मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष कौन होगा तो कहा जाता है कि मुस्लिम नाम नहीं चाहिए. मुंबई कांग्रेस के इतिहास में कभी कोई मुस्लिम अध्यक्ष नहीं बना.
उन्होंने आरोप लगाया है कि जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नांदेड़ में थी, उस समय मैंने उनसे मिलने की कोशिश की थी. उस उनके एक करीबी ने मुझसे कहा था, "मुझे 10 किलो वजन कम करना चाहिए और फिर वह मुझे उनसे मिलवाएंगे."
मैंने पहले ही कहा था कि मैं कांग्रेस में ही रहूंगा: जीशान सिद्दीकी
जीशान ने कहा कि जब मेरे पिता बाबा सिद्दीकी ने एनसीपी अजित पवार के साथ जाने का फैसला किया उसी वक्त मैंने यह साफ कर दिया था कि मैं कांग्रेस में ही रहूंगा. यह बात मैंने एक बार नहीं बार-बार कही थी. बावजूद इसके मेरे खिलाफ मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाने की कार्रवाई की गई. सिद्दीकी ने कहा कि मेरे खिलाफ की गई इस एकतरफा कार्रवाई के बाद मैं अब यह नहीं कह सकता कि मैं कांग्रेस में ही रहूंगा.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




