
कांग्रेस में जल्द शामिल होंगे प्रशांत किशोर, 2024 के लिए तैयार करेंगे पार्टी का रोडमैप
AajTak
प्रशांत किशोर जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. कांग्रेस के टॉप सोर्सेज के मुताबिक, सारी चीजें तय हो चुकी हैं, बस इसका औपचारिक ऐलान बाकी है. इस संबंध में एक हफ्ते में सारी चीजें स्पष्ट हो सकती हैं. बता दें कि प्रशांत किशोर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं.
चुनावी रणनीतिकार (poll Strategist) प्रशांत किशोर (Prasant Kishor) जल्द कांग्रेस में शामिल होंगे. कांग्रेस (Congress) सूत्रों के मुताबिक, सारी चीजें तय हो चुकी हैं, बस औचारिक ऐलान बाकी है. संगठन में प्रशांत किशोर की भूमिका क्या होगी, इस पर अभी मंथन जारी है. बताया जा रहा है कि इस पर हफ्तेभर में स्थिति साफ हो जाएगी.
कांग्रेस के टॉप सोर्सेज के मुताबिक, प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. प्रशांत को सलाहकार के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें कांग्रेस पार्टी में शामिल होने और नेता के रूप में काम करने के लिए कहा गया है. उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जरूरी रोडमैप और संगठनात्मक परिवर्तनों के बारे में एक प्रेजेंटेशन दिया है.
प्रशांत किशोर ने 370 लोकसभा सीटों पर ध्यान देने को कहा
10 जनपथ में हुई कांग्रेस की मीटिंग में मौजूद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के सीनियर नेताओं के सामने प्रेजेंटेशन दिया था. पार्टी के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत किशोर ने कहा कि कांग्रेस को लोकसभा की 370 सीटों पर ध्यान देना चाहिए और बाकी सीटों पर गठबंधन करना चाहिए.
जानकारी के मुताबिक, 2024 लोकसभा चुनाव के लिए रोडमैप पर भी स्थिति साफ होगी. 2024 के लिए जो रोडमैप तैयार किया जा रहा है, उसके अंतर्गत जो मौजूदा अलायंस पार्टनर हैं, कांग्रेस उनके साथ ही चुनाव में जाएगी. महाराष्ट्र, तमिलनाडु, झारखंड, बिहार के लिए अलग रणनीति बनेगी. इसके अलावा राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग रणनीति बनेगी. बताया जा रहा है कि महिलाओं, युवाओं पर ज्यादा फोकस रहेगा.
शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर शनिवार को कांग्रेस के नेताओं की मीटिंग हुई थी. मीटिंग में इस बात पर लंबी चर्चा हुई थी कि पार्टी पूरे देश में कहां-कहां कमजोर है. इसके साथ-साथ पार्टी की कम्यूनिकेशन स्ट्रैटजी, मीडिया, सोशल मीडिया डिपार्टमेंट पर भी लंबी चर्चा हुई.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




