
कांग्रेस पीछे हटी तो 'INDIA' की तरफ से TMC ने PM पद पर ठोका दावा, ममता का नाम बढ़ाया
AajTak
बेंगलुरु में हुई महागठबंधन (विपक्ष) की बैठक में कांग्रेस ने दावा किया था कि पार्टी को पीएम पद में कोई दिलचस्पी नहीं है. इसके बाद अब तृणमूल कांग्रेस से ममता बनर्जी को पीएम फेस बनाए जाने की मांग उठने लगी है. टीएमसी सांसद ने इसकी डिमांड की है.
प्रधानमंत्री उम्मीदवार की दावेदारी से कांग्रेस के पीछे हटते ही TMC ने इस पर अपना दावा ठोक दिया है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) से सांसद शताब्दी राय ने कहा है कि अगर कांग्रेस 2024 के चुनाव में पीएम पद की दौड़ में नहीं है तो ममता बनर्जी विपक्ष का प्रधानमंत्री चेहरा होंगी.
पत्रकारों से चर्चा के दौरान बीरभूम में शताब्दी ने कहा,'हम चाहते हैं कि हमारी नेता और राज्य की सीएम उस पद (PM) तक पहुंचें. लेकिन इसके लिए हमारा अगला कदम कुछ हटकर हो सकता है. सपने देखने या कोई इच्छा रखने में कोई बुराई नहीं है.
दरअसल, 18 जुलाई को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में महागठबंधन (विपक्ष) की बैठक हुई. इस मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि कांग्रेस की पीएम पद में कोई दिलचस्पी नहीं है.
मतभेदों को किनारे रखने की कही बात
उन्होंने आगे कहा था, 'हम जानते हैं कि हमारे आपसी मतभेद हैं. लेकिन ये इतने बड़े नहीं हैं कि हम उनको किनारे नहीं रख सकते. आम आदमी के लिए, महंगाई से जूझ रहे मध्यम वर्ग के लिए, बेरोजगारी से जूझ रहे हमारे युवाओं के लिए, गरीबों के लिए अपने मतभेदों को पीछे छोड़ सकते हैं.'
बैठक में RJD चीफ लालू ने उठाए थे सवाल

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












