
कांग्रेस ने की पहलगाम हमले पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग, खड़गे और राहुल ने PM मोदी को लिखा पत्र
AajTak
कांग्रेस ने पहलगाम हमले पर संसद को दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है. कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी ने इस संबंध में पीएम मोदी के पत्र भी लिखा है. राहुल गांधी ने अपने पत्र में कहा कि इस महत्वपूर्ण समय में भारत को ये दिखाना होगा कि हम आतंकवाद के खिलाफ हमेशा एकजुट हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पहलगाम हमले पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की अपील की है. कांग्रेस नेता ने विशेष सत्र बुलाने की मांग करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण समय में भारत को ये दिखाना होगा कि हम आतंकवाद के खिलाफ हमेशा एकजुट हैं.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में मैंने संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाने का अनुरोध किया है. इस महत्वपूर्ण समय में भारत को ये दिखाना होगा कि हम आतंकवाद के खिलाफ हमेशा एकजुट हैं.'
यह भी पढ़ें: 'आतंकी पास आए तो जोर-जोर से पढ़ा कलमा...' पहलगाम टेरर अटैक में असम के प्रोफेसर की ऐसे बची जान
जल्द बुलाए दोनों सदनों का विशेष सत्र
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कल रात प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अपील की कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमलों से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए सामूहिक इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करने के लिए जल्द-से-जल्द संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाया जाए.
बता दें 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थिति बैसरन घाटी में पर्यटकों को निशाना बनाकर हमला किया था. इस आतंकी हमले में 26 सैलानियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए थे.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






