
'कांग्रेस तोड़कर एक अलग ग्रुप बनाना चाहता हूं', अहमद पटेल के बेटे की पोस्ट से घमासान, बहन बोली- मुझे इससे दूर रखें
AajTak
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के बेटे फैसल अहमद पटेल ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी. फैसल ने लिखा कि उनकी बहन उनके साथ जुड़ सकती हैं और वे कांग्रेस पार्टी से अलग होकर एक नया ग्रुप बनाने की सोच रहे हैं.
कांग्रेस के दिवंगत दिग्गज नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस से अलग एक 'नए ग्रुप' की शुरुआत करने की बात कही है, जिससे राजनीतिक हलकों में सरगर्मी तेज हो गई है. उन्होंने ये भी दावा किया कि उनकी बहन उनके साथ आ सकती हैं. हालांकि, मुमताज ने अपने भाई के दावों का खंडन कर दिया है और उसके साथ किसी भी ग्रुप में शामिल होने से इनकार कर दिया है.
फैसला की सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीन शॉर्ट तेज से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'वे कांग्रेस पार्टी को तोड़कर एक नया ग्रुप बनाने की सोच रहे हैं, जिसका नाम 'कांग्रेस (AP)' रखा जाएगा.'
उन्होंने कहा कि उनकी बहन मुमताज पटेल भी इस ग्रुप में शामिल हो सकती है. वहीं, फैसल की पोस्ट वायरल होने के बाद मुमताज ने तुरंत सोशल मीडिया पर सफाई जा कर अपने भाई के दावे को खारिज कर दिया.
'मेरा किसी पार्टी में शामिल होने का इरादा नहीं'
उन्होंने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'मैं साफ कर दूं कि मेरे किसी भी नई राजनीतिक पार्टी में शामिल होने या किसी नए ग्रुप का हिस्सा बनने का कोई इरादा नहीं है. '
मुमताज ने कहा कि मेरे भाई के विचार और फैसले पूरी तरह से उनके अपने हैं. उन्होंने अपने भाई के विचारों से खुद को न जोड़ने की अपील करते हुए कहा, 'कृपया मुझे इससे न जोड़ें, धन्यवाद.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











