'कांग्रेस तपस्या का संगठन, बीजेपी-RSS जबरन कराती है पूजा, हरियाणा में बोले राहुल गांधी
AajTak
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के कुरुक्षेत्र में है. यहां समाना में मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "भारत जोड़ो यात्रा को हर जगह जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. यात्रा का उद्देश्य लोगों को देश की सच्ची आवाज सुनने देना भी है. इस दौरान उन्होंने तपस्या और पूजा को लेकर बीजेपी-आरएसएस पर भी निशाना साधा.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि उनके नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा को देश में हर जगह जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. उनका यह पैदल मार्च नफरत और समाज में फैलाये जा रहे भय के खिलाफ है. बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ. कुरुक्षेत्र के पास समाना में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा राहुल गांधी ने कहा, "भारत जोड़ो यात्रा को हर जगह जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. यात्रा का उद्देश्य लोगों को देश की सच्ची आवाज सुनने देना भी है."
इस दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में तपस्या और पूजा को लेकर बीजेपी-आरएसएस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक तपस्या का संगठन है. इसको आप तपस्या में लगाते हैं तो एनर्जी आती है. बीजेपी पूजा का संगठन है. उसको अगर आप पूजा में लगाएंगे तो उसमें ताकत आती है. पूजा दो तरह की होती है. एक समान होती है कि मैं भगवान की पूजा कर रहा हूं और कुछ मांगता हूं. आरएसएस की पूजा अलग है. वो चाहता है कि जोर जबरदस्ती से उनकी पूजा हो.
उन्होंने कहा कि मोदी जी चाहते हैं कि जोर जबरदस्ती उनकी पूजा हो और देश में सब लोग उनकी पूजा करें. उसका जवाब तपस्या ही हो सकती है. इस यात्रा में कांग्रेस ही नहीं, लाखों लोग तपस्या कर रहे हैं. ये ही यात्रा का संदेश है. बीजेपी कहती है कि जो हमारी पूजा करेगा उसकी इज्जत होगी. उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तान का ऐसा किसान, मजदूर नहीं मिलेगा जो मुझसे कम चला है. मैं तपस्या की इज्जत करता हूं. ये देश तपस्या का, पुजारियों का नहीं है.
उन्होंने कहा कि गीता में कहा गया है - 'कर्म करो, फल की चिंता न करो'. जब अर्जुन मछली की आंख पर निशाना लगा रहे थे, तो उन्होंने ये नहीं कहा कि निशाना लगाने के बाद वो क्या करेंगे. रोजगार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि रोजगार कहां से आएगा? जब हम दूसरी हरित क्रांति लेकर आएंगे, कृषि को बढ़ावा देंगे, फूड प्रोसेसिंग फैक्ट्रियों के जाल बिछाएंगे. इससे करोड़ों लोगों को रोजगार मिल सकता है. शिव जी, गुरुनानक देव जी और भगवान बुद्ध का हाथ 'अभय मुद्रा' में है. 'अभय मुद्रा' का अर्थ है- डरो मत. 'अभय मुद्रा' तपस्या का प्रतीक है. यही कांग्रेस के निशान 'हाथ' के पीछे का मतलब है.
यात्रा के दौरान कई चीजें सीखने को मिलीं- राहुल
वर्तमान में हरियाणा से गुजर रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें अब तक की यात्रा के दौरान कई चीजें सीखने को मिलीं. देश के दिल में जो है, वह सीधे (लोगों से बातचीत) सुनने को मिला. यात्रा को हरियाणा में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है- यह ऊर्जावान, उत्साही प्रतिक्रिया है.यात्रा के आलोचकों पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा कि यात्रा शुरू होने पर लोगों ने कहा कि जो प्रतिक्रिया हमें केरल में मिली, वह हमें कर्नाटक में नहीं मिलेगी, जो कि भाजपा शासित राज्य है. लेकिन हमें वहां और भी बेहतर प्रतिक्रिया मिली.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.



