
कांग्रेस के इस बड़े नेता ने थामा गुलाम नबी आजाद की पार्टी का दामन
AajTak
कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ आसिफ खांडे गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी में शामिल हो गए. आजाद ने कहा, हम सब मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने कहा कि खांडे के शामिल होने से पार्टी में एक नई उर्जा आएगी और कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी युवाओं की पार्टी है. युवा देश का भविष्य है.
कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ आसिफ खांडे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी में शामिल हो गए. इसके बाद आजाद ने कहा कि खांडे के शामिल होने से पार्टी में एक नई उर्जा आएगी और कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ेगा. आजाद ने कहा, हम सब मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने कहा कि अगर चुनाव के बाद उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो रामबन जिले की शेष विकास परियोजनाओं को ट्रिपल शिफ्ट में पूरा किया जाएगा.
सत्ता में आए तो यह जिला बनेगा आर्थिक केंद्र आजाद ने कहा, जब मैं तत्कालीन जम्मू और कश्मीर राज्य का मुख्यमंत्री था, तो मैंने सुनिश्चित किया कि रामबन जिले को विशेष रूप से सभी आवश्यक विकासात्मक परियोजनाएं मिलें. हमने अस्पतालों, स्कूलों, सड़कों, कॉलेजों और अन्य संरचनात्मक परियोजनाओं की स्वीकृति के बाद इसे पूरा करने के लिए कार्यों में गति दी. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि एक बार जब हम चुनाव के बाद सत्ता में वापस आएंगे तो यह जिला आर्थिक केंद्र बन जाएगा.
आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य जम्मू कश्मीर के राजनीतिक परिदृश्य पर युवाओं को बढ़ावा देना है और प्रभावशाली और शिक्षित युवाओं के शामिल होने के साथ, पार्टी प्रमुख राजनीतिक ताकत बन रही है.
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी युवाओं की पार्टी है. युवा देश का भविष्य है. आजाद बनिहाल में लोगों की ओर से मिल रहे समर्थन प्रतिक्रिया को देखने के लिए उत्साहित थे. आजाद ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही राजनीतिक रैली करने के लिए रामबन जिले में आएंगे. हालांकि, आजाद ने कुछ राजनीतिक नेताओं को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि जो लोग बड़े नेता होने का दावा करते हैं उनके पास वास्तव में कोई निर्वाचन क्षेत्र नहीं है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











