
कांग्रेस की रैली पर केरल पुलिस का एक्शन, थरूर ने बिड़ला को लिखी चिट्ठी, विशेषाधिकार उल्लंघन का लगाया आरोप
AajTak
केरल कांग्रेस ने विजयन सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बुलाया. इसमें पार्टी के सांसद, विधायक, नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. केरल पुलिस ने रैली में शामिल लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. जिसको लेकर शशि थरूर ने स्पीकर ओम बिड़ला को चिट्ठी लिखी है.
कांग्रेस के सीनियर नेता शशि थरूर ने लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखकर अपने संसदीय क्षेत्र तिरुवनंतपुरम में निर्वाचित प्रतिनिधियों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर संसदीय विशेषाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के साथ ही हमले का आरोप लगाया है.
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में शनिवार को केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विजयन सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था, जिसमें हिंसा की घटनाएं देखी गईं. इस दौरान पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद सांसदों और विधायकों समेत कई सीनियर कांग्रेस नेताओं को दम घुटने का सामना करना पड़ा, जिसके बाद कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
23 दिसंबर को बिड़ला को लिखी चिट्ठी में थरूर ने कहा, "मैं आपको मेरे निर्वाचन क्षेत्र तिरुवनंतपुरम में संसदीय विशेषाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के साथ-साथ निर्वाचित प्रतिनिधियों और अन्य शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हुए ज़बरदस्त हमले की ओर आपका तत्काल ध्यान दिलाने के लिए लिख रहा हूं."
थरूर ने लिखा, यह घटना एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई, जहां कांग्रेस के कई साथी सांसद, विधायक, नेता और कार्यकर्ताओं पर केरल पुलिस ने कार्रवाई की. कांग्रेस के प्रदर्शन पर ऐसी कार्रवाई राज्य में लोकतांत्रिक असहमति पर अंकुश लगाने के प्रयास के रूप में देखी जा रही है. हालांकि रैली के आयोजकों ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए विभिन्न अधिकारियों से जरूरी अनुमति ली थई. कांग्रेस सांसद ने कहा, हम तब चौंक गए जब बिना किसी चेतावनी के, आंसू गैस के गोले दागे गए, जोकि मंच के ठीक पीछे गिरे, जहां विपक्ष के नेता रैली संबोधित कर रहे थे.
रैली को खत्म करने के लिए छोड़े आंसू गैस के गोले: थरूर
शशि थरूर ने अपने लेटर में कहा, "बाद में रैली को खत्म करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें की, जिनका इस्तेमाल पुलिस ने किया. कांग्रेस सांसद ने कहा, त्वचा, आंखें और फेफड़े अभी भी खराब हो रहे हैं. मैंने इसको लेकर डीजीपी से कड़े शब्दों में आपत्ति जताई है और उन्होंने इस घटना की जांच का वादा किया है."

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.





