
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी
AajTak
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सात नवंबर से महाराष्ट्र की सीमा में प्रवेश कर गई थी. यह यात्रा शुक्रवार को सुबह लगभग छह बजे अकोला जिले के बालापुर से दोबारा शुरू हुई और कुछ घंटों का सफर तय कर बुलढाणा जिले के शेगांव पहुंची. शेगांव में ही महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी इस यात्रा में शामिल हुए.
महात्मा गांधी के परपोते और लोकप्रिय लेखक तुषार गांधी महाराष्ट्र के बुलढाणा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए. वह शुक्रवार को इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ ताल से ताल मिलाते नजर आए. कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में तुषार गांधी की भागीदारी को ऐतिहासिक बताया है.
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सात नवंबर से महाराष्ट्र की सीमा में प्रवेश कर गई थी. यह यात्रा शुक्रवार को सुबह लगभग छह बजे अकोला जिले के बालापुर से दोबारा शुरू हुई और कुछ घंटों का सफर तय कर बुलढाणा जिले के शेगांव पहुंची. शेगांव में ही तुषार गांधी इस यात्रा में शामिल हुए.
इससे पहले गुरुवार को तुषार गांधी ने ट्वीट कर बताया था कि वह महाराष्ट्र के बुलढाणा के शेगांव में कांग्रेस जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे. उन्होंने बताया था कि शेगांव उनकी जन्मस्थली है.
करगिल हीरो दीपचंद भी भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े
करगिल युद्ध के नायक दीपचंद भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए. हरियाणा के हिसार के रहने वाले दीपचंद को 2019 में करगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने करगिल युद्ध की उपाधि से नवाजा था. दीपचंद करगिल युद्ध के ऑपरेशन विजय में तोलोलिंग के ऊपर सबसे पहला गोला दागने वाले पहले जवान थे.
ऑपरेशन पराक्रम के दौरान स्टोर अनलोडिंग में बम धमाके से उनका हाथ उड़ गया था. रातभर चले ऑपरेशन में उनकी जिंदगी बचाने के लिए डॉक्टर्स को उनके दोनों पैर काटने पड़े थे. इन सभी बाधाओं को पार करते हुए दीपचंद आज भी सार्वजनिक जीवन में सक्रिय है और आदर्श सैनिक फाउंडेशन के जरिए दिव्यांग सैनिकों के लिए कार्य कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











