
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचीं 'भारत मां', राहुल गांधी ने फोटो शेयर करते हुए लिखी ये बात
AajTak
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 30वां दिन है. इस दौरान यात्रा में शामिल होने के लिए एक छोटी बच्ची पहुंची. इस बच्ची को राहुल गांधी ने भारत मां का रूप बताया. बच्ची भारत मां जैसे कपड़ों में ही नजर आ रही थी.
चुनावी मौसम में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की खूब चर्चा है. राहुल गांधी पैदल यात्रा करके पूरे देश में अलग संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं. इस यात्रा में आए दिन कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जों खूब सुर्खियां बटोरती हैं. ऐसी ही एक तस्वीर आज राहुल गांधी ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की. राहुल गांधी ने यात्रा में शामिल एक बच्ची की फोटो शेयर करते हुए इसे भारत माता का रूप बताया.
राहुल गांधी ने लिखा, 'आज सुबह हमारी भारत जोड़ो यात्रा में ये बच्ची भारत माता के रूप में हमारे साथ पैदल चली, इसकी आंखों में चमक और चेहरे पर खूबसूरत मुस्कान ने हम सबके जोश को और दोगुना कर दिया.' उन्होंने आगे लिखा कि बस भारत मां के लिए ही हमें और आपको साथ चलना है और भारत जोड़ना है.
’मिलकर भारत जोड़ेंगे’
बीते दिन इस यात्रा में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुई थीं. उस वक्त राहुल की एक ऐसी फोटो आई थी जिसमें वो अपनी मां के कदमों में दिखाई देते हैं. गुरुवार को राहुल गांधी के साथ उनकी मां सोनिया गांधी भी पैदल चलीं. वह करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलीं और फिर वाहन के जरिए इसका हिस्सा बनी रहीं. वह दो घंटे से अधिक समय तक यात्रा में शामिल रहीं.
राहुल गांधी ने अपनी मां के साथ पदयात्रा की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हम पहले भी तूफानों से कश्ती निकाल कर लाए हैं, हम आज भी हर चुनौतियों की हदें तोड़ेंगे, मिलकर भारत जोड़ेंगे.’
7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की हुई थी शुरुआत

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










