
'कांग्रेस की दुष्ट सोच को नवरात्रि में भी चैन नहीं', कंगना ने चलाए तंज के बाण तो विक्रमादित्य बोले- सद्बुद्धि दें भगवान राम!
AajTak
कंगना ने कहा, 'हर जगह नारी शक्ति की पूजा हो रही है, वंदन हो रहा है लेकिन जो कांग्रेस की महिला विरोधी और दुष्ट सोच है उसे वो नवरात्रि में भी विराम नहीं देते हैं. जब से मेरा नाम घोषित हुआ है, इन्हें इतनी मिर्ची लग रही है कि दिन-रात मुझे अपमानित करने में, मुझे कलंकित करने में, मुझ पर दोष लगाने में लगे हुए हैं. नवरात्रि में भी इनको चैन नहीं है.'
भारतीय जनता पार्टी ने इस बार मंडी लोकसभा सीट से एक्ट्रेस कंगना रनौत को मैदान में उतारा है. कंगना चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं. गुरुवार को उन्होंने मनाली में कांग्रेस खासकर हिमाचल सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिन-रात मुझे अपमानित करने में लगी हुई है. वहीं विक्रमादित्य सिंह ने उन पर पलटवार करते हुए कहा, 'प्रभु श्री राम से मेरी यही प्रार्थना है कि वह उन्हें सद्बुद्धि दें.'
'मेरा नाम घोषित होने से कांग्रेस को लग ही मिर्ची'
कंगना ने कहा, 'नवरात्रि में पूरा देश देवी की पूजा में लीन है. माता का अनुष्ठान हो रहा है. छोटी-छोटी बच्चियों को लाकर उनके पैर धोए जा रहे हैं. उनको शालुए दिए जा रहे हैं. टीकू दिए जा रहे हैं. बिंदिया दी जा रही है, प्रसाद और दक्षिणा दी जा रही है. हर जगह नारी शक्ति की पूजा हो रही है, वंदन हो रहा है लेकिन जो कांग्रेस की महिला विरोधी और दुष्ट सोच है उसे वो नवरात्रि में भी विराम नहीं देते हैं. जब से मेरा नाम घोषित हुआ है, इन्हें इतनी मिर्ची लग रही है कि दिन-रात मुझे अपमानित करने में, मुझे कलंकित करने में, मुझ पर दोष लगाने में लगे हुए हैं. नवरात्रि में भी इनको चैन नहीं है.'
कंगना ने विक्रमादित्य सिंह पर बोला हमला
राहुल गांधी और विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधते हुए कंगना ने कहा, 'जैसे मेरी बहन धनेश्वरी जी ने कहा कि एक बड़ा पप्पू है दिल्ली में, लेकिन हमारे यहां भी एक छोटा पप्पू है. वह कहता है कि मैं गौमांस खाती हूं और उसके पास एक वीडियो है. तो वह वीडियो दिखाता क्यों नहीं है? उसके पास इस चीज का कोई तो प्रमाण होगा कि उसने मुझे गौमांस खाते हुए कहां देखा है. किसी रेस्टोरेंट का बिल होगा, कोई फोटो होगी, कोई इंटरव्यू होगा. झूठा और एक नंबर का पलटू बाज है यह छोटा पप्पू. लेकिन आप इससे उम्मीद ही क्या कर सकते हैं जब इसका सीनियर बड़ा पप्पू कहता है कि हमें शक्ति का विनाश कर देना है... जो भी हिंदू धर्म की शक्ति है... जो देवी शक्ति है उसका विनाश कर देंगे. जब बड़ा पप्पू ऐसी बात करता है तो छोटे पप्पू से क्या उम्मीद की जा सकती है.'
कंगना ने कहा, 'छोटा पप्पू मुझे कहता है ये कलंकित है, अपवित्र है और इसको देवभूमि में आकर पवित्र होना चाहिए. मैं उससे पूछना चाहती हूं कि उसको क्यों लगता है कि मैं अपवित्र हूं क्योंकि मैंने अपने बाप के नाम के बिना, अपनी मां के नाम के बिना, खुद मुंबई नगरी में अपना नाम बनाया है इसलिए उसको लगता है मैं अपवित्र हूं. उसको क्यों लगता है कि मैं अपवित्र हूं क्योंकि मैं राजनीति में आना चाहती हूं. उसकी क्यों जलती है कि मैं राजनीति में आना चाहती हूं.' 'मैं बड़ी बहन कंगना का बहुत सम्मान करता हूं'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











