
कांग्रेस की काट के लिए बने NDA की कहानी... जानें 25 साल में कहां से कहां तक पहुंचा गठबंधन
AajTak
कांग्रेस के मुकाबले के लिए 1998 में बीजेपी के अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने एनडीए का गठन किया था. उस समय इसमें 16 पार्टियां थीं. आज एनडीए में बीजेपी के अलावा 38 और पार्टियां हैं. एनडीए एकमात्र राष्ट्रीय गठबंधन है, जिसने 25 साल पूरे किए हैं. जानते हैं एनडीए के बनने की पूरी कहानी...
साल 2024 के आम चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाले NDA का मुकाबला विपक्षी पार्टियों के नए गठबंधन I.N.D.I.A. से होगा. एनडीए ने 2024 का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ने का प्रस्ताव पास किया.
मंगलवार को एनडीए की दिल्ली में बैठक हुई थी. इस बैठक में बीजेपी के अलावा 38 पार्टियां शामिल हुई थीं. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए की नई परिभाषा दी. उन्होंने कहा, N से न्यू इंडिया, D से डेवलपमेंट और A से एस्पिरेशन.
पीएम मोदी ने इस बैठक में सहयोगी पार्टियों को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 में लगातार तीसरी बार एनडीए सत्ता में वापसी करेगा. उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में एनडीए को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिलेंगे.
पीएम मोदी ने कहा, '90 के दशक में कांग्रेस ने गठबंधन का इस्तेमाल देश में अस्थिरता लाने के लिए किया. कांग्रेस ने सरकारें भी बनाईं और उन्हें गिराया भी. इसी दौरान 1998 में एनडीए बना. एनडीए का गठन किसी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए नहीं, बल्कि देश में स्थिरता लाने के लिए किया गया था.'
एनडीए क्यों बना था?
- 90 के दशक में देश की राजनीति तेजी से बदल रही थी. ये वो दौर था जब कांग्रेस को लेकर नाराजगी बढ़ रही थी. कई राज्यों में कांग्रेस कमजोर होती जा रही थी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












