
कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द तो अन्य 8 ने वापस लिए नाम... सूरत में निर्विरोध जीत से लोकसभा चुनाव में यूं खुला BJP का खाता
AajTak
गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीट पर मतदान तीसरे चरण में यानी 7 मई को होना है, जिसके लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल थी और नामांकन वापस लेने का तारीख 22 अप्रैल है. राज्य की सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस और बीजेपी समेत कुल 11 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा भरा था.
तीन दिन बाद लोकसभा चुनाव की दूसरे चरण की वोटिंग होनी है. वहीं 4 जून को आने वाले चुनाव के नतीजों से पहले ही इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी का खाता खुल गया है. कारण, सूरत लोकसभा सीट पर अब चुनाव ही जरूरत ही नहीं है. सूरत में बीजेपी के मुकेश दलाल की निर्विरोध जीत हो गई है. हुआ ये कि कांग्रेस के उम्मीदवारों का नामांकन रद्द होने के बाद अब बाकी बचे 8 उम्मीदवारों ने भी अपनी उम्मीदवारी वापिस ले ली है. ऐसे में बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध चुन लिए गए हैं. चुनाव आयोग ने उन्हें जीत का सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया है. यह पहली बार है जब लोकसभा चुनाव में बीजेपी का कोई सांसद निर्विरोध चुना गया हो. उधर, कांग्रेस ने इसे मैच फिक्सिंग बताया है.
दरअसल, गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीट पर मतदान तीसरे चरण में यानी 7 मई को होना है, जिसके लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल थी और नामांकन वापस लेने का तारीख 22 अप्रैल है. राज्य की सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस और बीजेपी समेत कुल 11 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा भरा था. बीजेपी से मुकेश दलाल, कांग्रेस के निलेश कुम्भानी, बसपा से प्यारेलाल भारती, सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी से अब्दुल हामिद खान, ग्लोबल रिपब्लिकन पार्टी से जयेश मेवाडा, लोग पार्टी से सोहेल खान ने नामांकन किया था. इनके अलावा अजीत सिंह उमट, किशोर डायानी, बारैया रमेशभाई और भरत प्रजापति निर्दलीय चुनावी मैदान में थे. इनके अलावा कांग्रेस ने अपने वैकल्पिक उम्मीदवार सुरेश पडसाला को भी नामांकन कराया था, लेकिन उसे भी प्रस्तावकों के कारण खारिज कर दिया गया.
बीजेपी की शिकायत के बाद कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा प्रस्तावकों की वजह से खारिज हो गया. इसके बाद बचे हुए अन्य 8 उम्मीदवारों ने भी अपनी दावेदारी वापस ले ली. निलेश कुम्भानी का नामांकन खारिज होने के बाद ही चर्चा शुरू हो गई थी कि अन्य सभी उम्मीदवार अपनी दावेदारी वापस ले लेंगे. इसको लेकर अलग-अलग कयास भी लगाए जा रहे थे. सभी की निगाहें बसपा उम्मीदवार प्यारेलाल भारती पर टिकी थीं, लेकिन अन्य उम्मीदवारों की तरह उन्होंने भी आखिरकार अपना नामांकन वापस ले लिया और बीजेपी के इस सीट पर सीधी जीत तय कर दी. सूरत लोकसभा सीट पर 1989 से ही बीजेपी का कब्जा रहा है. इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई यहां से 5 बार सांसद रहे थे.
कांग्रेस उम्मीदवार का यूं खारिज हुआ पर्चा
बता दें कि गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही हैं. इस क्रम में सूरत से कांग्रेस ने निलेश कुम्भानी को गठबंधन का प्रत्याशी घोषित किया था. लेकिन वह चुनाव अधिकारी के समक्ष अपने तीन में से एक भी प्रस्तावक को मौजूद नहीं रख पाए थे, जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने निलेश कुम्भानी का नामांकन फॉर्म रद्द कर दिया था. बीजेपी ने कांग्रेस के कैंडिडेट निलेश कुम्भानी के फॉर्म में उनके तीन प्रस्तावकों के हस्ताक्षर को लेकर सवाल उठाए थे. कांग्रेस उम्मीदवार के प्रस्तावक में उनके बहनोई, भांजे और भागीदार के हस्ताक्षर होने का दावा किया गया था लेकिन तीनों प्रस्तावकों ने चुनाव अधिकारी के सामने रविवार को एफिडेविट दाखिल कर कहा था कि निलेश कुम्भानी के फॉर्म पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं, जिसके बाद से तीनों प्रस्तावक गायब हो गए थे. और कांग्रेस उम्मीदवार का पर्चा खारिज हो गया था.
इतना ही नहीं, सूरत से कांग्रेस के वैकल्पिक उम्मीदवार सुरेश पडसाला का नामांकन भी आयोग ने रद्द कर दिया. रिटर्निंग ऑफिसर सौरभ पारधी ने अपने आदेश में कहा कि कुम्भानी और पडसाला द्वारा जमा किए गए नामांकन फॉर्म पर तीन प्रस्तावकों के हस्ताक्षर सही नहीं पाए गए. इसके चलते दोनों उम्मीदवारों के नामांकन फॉर्म रद्द कर दिए गए हैं. इस पर कांग्रेस पार्टी के वकील बाबू मंगुकिया ने बताया, "निलेश कुम्भानी और सुरेश पडसाला के नामांकन फॉर्म खारिज कर दिए गए हैं क्योंकि चार प्रस्तावकों ने कहा कि फॉर्म पर हस्ताक्षर उनके नहीं हैं."

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




