
कहीं विमान तो कहीं ट्रेनें, तो कहीं चैनल ठप, लंदन स्टॉक एक्सचेंज भी बंद, हरकत में आई दुनियाभर की सरकारें
AajTak
ब्रिटेन का प्रमुख समाचार चैनल स्काई न्यूज़ भी इस वजह से प्रभावित हुआ है और बंद हो गया है. ब्रॉडकास्टर के कार्यकारी अध्यक्ष डेविड रोड्स ने एक्स पर कहा, "स्काई न्यूज़ आज सुबह लाइव टीवी प्रसारित नहीं कर पाया है, फिलहाल हम दर्शकों से इस व्यवधान के लिए क्षमा चाहते हैं."
दुनियाभर में विंडोज पर काम करने वाले तमाम आईटी सिस्टम्स, कंप्यूटर और लैपटॉप शुक्रवार को अचानक बंद पड़ गए हैं. भारत, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य देशों सहित दुनिया भर के कई देश इसकी वजह से प्रभावित हुए हैं.
इसके चलते अधिकांश विमान कंपनियों, बैंक, स्टॉक एक्सचेंज, विदेशी रेल सेवाएं और मीडिया हाउस का कामकाज ठप पड़ गया है. इसके पीछे की वजह कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज की तकनीकी दिक्कत बताई जा रही है. भारत सहित पूरे विश्व में भुगतान प्रणालियां (Payment Systems ) भी प्रभावित हुईं हैं.
स्काई न्यूज हुआ बंद
ब्रिटेन का प्रमुख समाचार चैनल स्काई न्यूज़ भी इस वजह से प्रभावित हुआ है और बंद हो गया है. ब्रॉडकास्टर के कार्यकारी अध्यक्ष डेविड रोड्स ने एक्स पर कहा, "स्काई न्यूज़ आज सुबह लाइव टीवी प्रसारित नहीं कर पाया है, फिलहाल हम दर्शकों से इस व्यवधान के लिए क्षमा चाहते हैं."
एक वैश्विक तकनीकी गड़बड़ी ने स्पेनिश हवाई अड्डों, ब्रिटिश रेल सेवाओं, एक तुर्की एयरलाइन और ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और बैंकों सहित विभिन्न देशों में परिचालन को प्रभावित किया है.
Microsoft के सर्वर ठप, दुनियाभर में बैंक से लेकर एयरलाइन्स की उड़ान तक बाधित

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











