
कहीं लॉकडाउन-कहीं अनलॉक: बंगाल में खुलेंगे रेस्टोरेंट, महाराष्ट्र और कर्नाटक अनलॉक से पीछे हटे, 10 बड़े अपडेट
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर ने जैसी तबाही मचाई थी, अब उससे राहत मिलती दिख रही है. ऐसे में कई राज्यों ने लॉकडाउन में ढील देने की शुरुआत करने की ओर कदम बढ़ाया है. महाराष्ट्र में पहले अनलॉक की बात कही गई, लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया गया. कर्नाटक में सख्ती जारी है, वहीं बंगाल में कुछ ढील दी गई है.
देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना के नए केसों की संख्या कम हो रही है. कोरोना की दूसरी लहर ने जैसी तबाही मचाई थी, अब उससे राहत मिलती दिख रही है. ऐसे में कई राज्यों ने लॉकडाउन में ढील देने की शुरुआत करने की ओर कदम बढ़ाया है. महाराष्ट्र में पहले अनलॉक की बात कही गई, लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया गया. कर्नाटक में सख्ती जारी है, वहीं बंगाल में कुछ ढील दी गई है. 1. कोरोना के कारण सबसे प्रभावित रहे महाराष्ट्र में लंबे वक्त से लॉकडाउन लगा है. बीते दिन पहले खबर आई कि महाराष्ट्र में पांच चरणों में अनलॉक शुरू होगा. इसमें अलग-अलग लेवल तय किए गए थे, कुछ जिलों में तो पूर्ण रूप से अनलॉक की बात कही गई थी. 2. पहले डिजास्टर मैनेजमेंट मंत्री विजय ने अनलॉक की बात कही, लेकिन कुछ देर बाद ही मुख्यमंत्री कार्यालय की सफाई आ गई कि अभी अनलॉक शुरू नहीं हुआ है. यानी महाराष्ट्र में जिस तरह की सख्ती चली आ रही है, वही अभी लागू रहेगी. 3. महाराष्ट्र से इतर पश्चिम बंगाल में कुछ छूट की बात कही गई है. ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि बंगाल में अब पांच से आठ बजे के बीच रेस्तरां खुल सकते हैं. हालांकि, सभी स्टाफ को वैक्सीन लगी होनी चाहिए और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है. 4. कोरोना के कहर से जूझ रहे कर्नाटक में अभी ढील का ऐलान नहीं हुआ है. राज्य सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन को 14 जून तक बढ़ा दिया है. कर्नाटक में अभी पौने तीन लाख एक्टिव केस बचे हैं. 5. तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की अगुवाई में शुक्रवार को मीटिंग होनी है, जिसमें लॉकडाउन को लेकर फैसला होगा. प्रदेश में लंबे वक्त से लॉकडाउन लगा है, जो 7 जून को खत्म होगा. तमिलनाडु में अभी 2.80 लाख एक्टिव केस हैं.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












