
कहानी उस मंदिर की, जिसको कई बार लूटा... फिर से 'सोने' से चमकेगा, PM हैं ट्रस्टी
AajTak
12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर को कई बार लूटा गया. इतिहास भी इस बात का कई बार गवाह रहा है कि जो भी मुस्लिम शासक आया, उसने इस मंदिर को बार-बार लूटा, लेकिन अब इस मंदिर का कायाकल्प हो रहा है. कलश, तोरण द्वार समेत कई जगहों पर सोना मढ़ा जा रहा है.
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग के मिलने के दावे के बाद अब उन मंदिरों की चर्चा होने लगी है, जिसे कई बार मुस्लिम शासकों ने लूटा और तोड़ा. इसके बावजूद वो शिव की आस्था और श्रद्धा का पहला स्थान माना जाता है. ऐसा ही एक मंदिर है गुजरात का सोमनाथ महादेव मंदिर, जिसे अब सोने से सजाया जा रहा है.
ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर किए जा रहे दावों के बीच गुजरात का एक मंदिर भी चर्चा में आ गया है. यह है अरब सागर के किनारे पर स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर. 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर को कई बार लूटा गया. इतिहास भी इस बात का कई बार गवाह रहा है कि जो भी मुस्लिम शासक आया, उसने इस मंदिर को बार-बार लूटा.
इतिहास के पन्नों में कभी सोने से दमकते इस ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर को कई विदेशी लोगों के जरिए लूट गया. कभी इसे मोहम्मद गजनबी ने लूटा था, तो कभी इसे अलाउद्दीन खिलजी जैसे तानाशाह ने. साथ ही मंदिर को तोड़ा गया. महमूद गजनबी ने सन 1024 में अपने करीब 5000 की सेना के साथ सोमनाथ मंदिर पर हमला किया था.
इस दौरान मोहम्मद गजनबी ने मंदिर में सोने-चांदी, हीरा और अनमोल चमकीले पत्थरों को लूट कर पूरी तरह से नष्ट कर दिया था. इसके बाद गुजरात के राजा भीम और मालवा के राजा भोज ने इसका पुनर्निर्माण करवाया था. 1297 में दिल्ली सल्तनत में गुजरात पर कब्जा किया तो पांचवी बार इस मंदिर को गिरा दिया गया था.
आखिरी बार मुगल बादशाह औरंगजेब ने इस मंदिर को 1706 में गिराया. सोमनाथ महादेव के इस मंदिर को इतिहास के मुताबिक 17 बार लूटा गया है. आज के वक्त जो मंदिर नागर शैली का हम देख रहे है, यह 1948 में तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने बनवाया, जिसे 1 दिसंबर 1955 को भारत के राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्र को समर्पित किया था.
इसके बाद मंदिर को बढ़ाया गया और गर्भगृह के साथ दो मंडपो को जोडा गया. इस मंदिर के दो मंडप के साथ 1995 में शकंर दयाल शर्मा ने राष्ट्र को समर्पित किया, जिसे अब सोने से सजाया जा रहा है. एक ओर जहां अयोध्या में बाबरी मस्जिद की जगह पर भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है, तो काशी में ज्ञानवापी को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




