
कहर बनकर टूटे तालिबानी लड़ाके... PAK आर्मी के 12 जवान मारे गए, 5 ने हथियार डाले, टैंक-चौकियां कब्जे में
AajTak
तालिबान ने 11 अक्टूबर की देर रात नंगरहर और कुनार प्रांतों में डुरंड लाइन के पास पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर बड़े पैमाने पर हमले शुरू किए. तालिबान का कहना है कि यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा हाल में किए गए हमलों के जवाब में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हमलों में पाकिस्तान के कम से कम 12 सैनिकों की मौत हुई है.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमावर्ती इलाकों में हाल के हवाई हमलों और मुठभेड़ों के बाद तनाव चरम पर पहुंच गया है. सुरक्षा सूत्रों और स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, डुरंड लाइन पर कुर्रम जिले के गावी क्षेत्र में पाकिस्तान और अफगान बलों के बीच देर रात भारी झड़पें हुईं. शुरुआती आधे घंटे में छोटी बंदूकों से फायरिंग शुरू हुई, लेकिन यह जल्द ही तोपखाने और गोलाबारी तक बढ़ गई.
यह हिंसक झड़प तब शुरू हुई जब तालिबान बलों ने कथित तौर पर शनिवार देर रात कई पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर गोलीबारी की. स्थानीय मीडिया ने इसका वीडियो भी जारी किया है, जिसमें दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग और गोलाबारी देखी जा सकती है.
दरअसल, अफगान तालिबान ने 11 अक्टूबर की देर रात को नंगरहर और कुनार प्रांतों में डुरंड लाइन के पास पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर बड़े पैमाने पर हमले शुरू किए. अफगानिस्तान की 201 खालिद बिन वलीद आर्मी कोर ने नंगरहर और कुनार प्रांतों में पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमला बोल दिया.
12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए
तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय ने टोलो न्यूज (TOLOnews) को बताया कि इस्लामिक एमिरेट्स ऑफ अफगानिस्तान की सेनाओं ने कई पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया है. कुनार और हेलमंद प्रांतों में एक-एक पाकिस्तानी चौकी को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया.
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, हेलमंद के बहरम चाह जिले में हुई झड़पों में 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और एक मिल देहशिका टैंक अफगान बलों के कब्जे में आ गया. इसके अलावा, कंधार के मायवंद जिले में पांच पाकिस्तानी सैनिकों ने तालिबान के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











