
'कस्टम फीस भरो, गिफ्ट ले लो...', फेसबुक फ्रेंड ने लड़की को लगाया 10 लाख का चूना
AajTak
भारत के अमृतसर में फेसबुक पर युवक से दोस्ती करना एक लड़की को भारी पड़ गया. लड़की का आरोप है युवक ने उसे कहा था कि वह यूनाइटेड किंगडम का रहने वाला है और उसने लड़की के लिए एक गिफ्ट भेजा है. जिसे लेने के लिए लड़की को कस्टम में फीस भरनी होगी. लड़की ने जैसे ही बताए हुए अकाउंट नंबर पर फीस के रुपये भेजे. थोड़ी देर बाद उसके अकाउंट से अपने आप 10 लाख रुपये और कट गए.
दुनिया का कोई भी देश हो, हर जगह से ऑनलाइन फ्रॉड के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. शातिर ठग ठगी के नए-नए तरीके आजमा कर लोगों को चूना लगाते रहते हैं. इसी कड़ी में भारत के पंजाब की रहने वाली एक लड़की भी ठगी का शिकार हुई है. मामला अमृतसर का है. लड़की ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि फेसबुक फ्रेंड ने उसके साथ 10 लाख रुपये की ठगी की है.
पुलिस के मुताबिक, लड़की को 10 महीने पहले फेसबुक पर यूनाइटेड किंगडम के रहने वाले युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई. उसने भी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली. फिर दोनों के बीच बातचीत होने लगी. दोस्ती गहरी होती गई और दोनों ने नंबर भी एक्सचेंज कर लिए. इसी बीच युवक ने कहा कि वह उससे मिलने भारत आने वाला है. लेकिन उससे पहले उसने लड़की के लिए कुछ गिफ्ट भेजा है. लड़की ने गिफ्ट लेने से इनकार कर दिया.
युवक ने किसी तरह लड़की को गिफ्ट लेने के लिए मना लिया. फिर कहा कि गिफ्ट काफी महंगा है. इसलिए उसे वह गिफ्ट कस्टम से लेना पड़ेगा. उसके लिए उसे कुछ पेमेंट करनी होगी. लड़की भी उसकी बातों में आ गई और उसने बताए गए खाते में कुछ रकम भेज दी. लेकिन थोड़ी ही देर बाद ठग ने उसके अकाउंट से 10 लाख रुपये भी उड़ा लिए.
लड़की ने जैसे ही पैसे कटने का मैसेज देखा तो उसके होश उड़ गए. उसने युवक से बात करने की कोशिश की. लेकिन वह नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा था. साथ ही युवक की फेसबुक आईडी भी गायब भी. लड़की अब समझ चुकी थी कि उसके साथ ठगी हुई है.
पीड़िता ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने बताया कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस ने यह भी कहा कि इस तरह के मामले अक्सर आते रहते हैं. लोगों को ऐसे ठगों से सावधान रहना चाहिए. सोशल मीडिया पर हर किसी पर यूं ही भरोसा नहीं कर लेना चाहिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











