
'कश्मीर जीतकर पाकिस्तान को देगा तालिबान', इमरान की पार्टी की नेता ने किया दावा
AajTak
अफगानिस्तान में तालिबान को खड़ा करने के पीछे पाकिस्तान का हाथ किसी छिपा हुआ नहीं है. काबुल पर तालिबान के कब्जे को लेकर प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) जश्न मना रही है, और उनकी पार्टी की एक नेता ने कश्मीर को लेकर सनसनीखेज दावा किया है.
अफगानिस्तान में तालिबान को खड़ा करने में पाकिस्तान का सहयोग किसी से छिपा हुआ नहीं है. काबुल पर तालिबान के कब्जे को लेकर प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) जश्न मना रही है, और उनकी पार्टी की एक नेता ने कश्मीर को लेकर सनसनीखेज दावा किया है. पाकिस्तानी नेता नीलम इरशाद शेख ने कहा है कि तालिबान पाकिस्तान के साथ है. तालिबान आएगा और वो कश्मीर जीतकर पाकिस्तान के सुपुर्द कर देगा. नीलम इरशाद ने यह विवादित बयान पाकिस्तान के 'बोल' टीवी पर एक बहस में दिया. माना जाता है कि लंबे समय से तालिबान के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से गहरे संबंध हैं. (फोटो-Getty Images) नीलम इरशाद का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान पर तालिबान आतंकियों की खुलेआम मदद करने का आरोप लग रहा है. अफगानिस्तान में युद्ध के दौरान हजारों आतंकवादी पाकिस्तान के कबायली इलाकों से अफगानिस्तान चले गए. जानकारों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना और आईएसआई की मदद से अफगानिस्तान में एक बार फिर तालिबान का राज आ गया है. ( पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, फोटो-AP)
तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










