
कश्मीर: कोरोना को हराने के बाद अब घर-घर जाकर लोगों का कोविड सैंपल लेती हैं ये टीचर, काम की हो रही तारीफ
ABP News
42 साल की बबली रानी जम्मू संभाग के राजौरी की रहने वाली हैं. हालांकि वो पिछले कई सालों से गांदरबल ज़िले के रबितार इलाके में गर्वनमेंट बॉयज़ हाई स्कूल रबितार में हेड मास्टर हैं. आज वह ज़िले की कोरोना वॉरियर के तौर पर मशहूर हैं.
श्रीनगर: कोरोना की जंग में हर कोई अपना योगदान दे रहा है. कोई फ्रंटलाइन वर्कर बन कर तो कोई कोरोना वॉरियर बन कर और कोई जन सेवा करके. ऐसी ही एक कोरोना वॉरियर हैं मध्य कश्मीर के गांदरबल ज़िले की शिक्षिका बबली रानी, जो कोरोना की लड़ाई में आज भी घर घर जाकर लोगों के सैंपल लेने और टेस्टिंग का काम कर रही हैं. 42 साल की बबली रानी जम्मू संभाग के राजौरी की रहने वाली हैं. हालांकि वो पिछले कई सालों से गांदरबल ज़िले के रबितार इलाके में गर्वनमेंट बॉयज़ हाई स्कूल रबितार में हेड मास्टर हैं. आज वह ज़िले की कोरोना वॉरियर के तौर पर मशहूर हैं.More Related News













