
'कश्मीरी केसर, बनारसी सिल्क...', G20 के नेताओं और उनकी पत्नियों को PM मोदी ने दिए खास तोहफे
AajTak
जी20 के नेताओं की भारत में बेहद अच्छे से मेहमाननवाजी की गई. राष्ट्राध्यक्षों और उनकी पत्नियों को पीएम मोदी ने खास तोहफे भी दिए जो भारत के अलग-अलग हिस्सों से लाए गए थे. तोहफों में शीशम की लकड़ी से बना संदूक, पश्मीना स्टॉल, बनारसी सिल्क स्टॉल जैसी चीजें शामिल थीं.
G20 शिखर सम्मेलन का सफलतापूर्वक समापन हो चुका है और सभी राष्ट्राध्यक्ष अपने देश वापस लौट चुके हैं. सम्मेलन में शामिल होने आए राष्ट्राध्यक्षों, अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे नेताओं और उनकी पत्नियों को भारत की तरफ से खास तोहफे दिए गए हैं जिनमें भारत की संस्कृति और परंपरा का झलक देखने को मिल रही थी. तोहफों में शीशम से बना एक संदूक, कश्मीर का मशहूर केसर, दार्जिलिंग और नीलगिरी की चाय, अरकू कॉफी जैसी चीजें शामिल थीं.
राष्ट्राध्यक्षों और विदेशी नेताओं को तोहफे में क्या दिया गया?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 में शामिल सभी राष्ट्राध्यक्षों और नेताओं को खादी का गमछा भेंट किया.
इसके अलावा उन्हें शीशम की लकड़ी से बना एक खूबसूरत संदूक गिफ्ट किया गया जिस पर पीतल की पत्तियों से डिजाइन बना हुआ था.
नेताओं के दिए गिफ्ट हैंपर में Red Gold, कश्मीर का केसर भी शामिल था. केसर दुनिया क सबसे महंगा मसाला माना जाता है.
विदेशी नेताओं को दार्जिलिंग और नीलगिरी की मशहूर चाय भी भेंट की गई. गिफ्ट हैंपर में आंध्र प्रदेश के अरकू घाटी की मशहूर कॉफी अरकू कॉफी भी शामिल थी. नेताओं को सुंदरबन मैंग्रोव की शहद भी दी गई.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











