
कश्मीरः सोपोर में सुरक्षाबलों पर पेट्रोल बम फेंकने वाली महिला गिरफ्तार, इस आतंकी संगठन से है कनेक्शन
AajTak
Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई से घबराए आतंकवादी अब उन्हें ही निशाना बना रहे हैं. पिछले दिनों कश्मीर से एक वीडियो सामने आया था. इस वीडियो में एक बुर्के वाली महिला सुरक्षाबलों के बंकर पर पेट्रोल बम फेंकती हुई नजर आ रही थी.
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के सोपोर में सुरक्षाबलों के एक बंकर (security bunker) पर पेट्रोल बम फेंकने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कश्मीर जोन के आईजीपी विजय कुमार ने बताया महिला की पहचान उत्तरी कश्मीर के बारामूला इलाके की हसीना अख्तर (Hasina Akhtar) के रूप में हुई है. वह आतंकी संगठन लश्कर- ए- तैयबा (LeT) की ओजीडब्ल्यू (Under Ground Worker) है.
आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि महिला के खिलाफ पहले से ही UAPA के तहत तीन मामले दर्ज हैं, बम फेंकने के वारदात से पहले वह जमानत पर रिहा हुई थी.
29 मार्च को हुआ था सुरक्षाबलों के बंकर पर हमला बता दें कि बीते मंगलवार यानि 29 मार्च की शाम सोपोर में सुरक्षा बंकर पर पेट्रोल बम से हमला हुआ था. इस घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी. सीसीटीवी की तस्वीरों में एक बुर्के वाली महिला सुरक्षा बलों के बंकर पर पेट्रोल बम फेंकते हुए नजर आई थी. हालांकि राहत की बात यह थी कि इस हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ था. इस हमले के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाशी के लिए अभियान चलाया था. जिसमें उन्हें सफलता मिली है
महिलाओं के जरिए आतंकी दे रहे हैं नापाक मंसूबों को अंजाम पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर रेंज) विजय कुमार ने बताया कि, “हम कुछ समय से आतंकवादी समूह द्वारा महिलाओं को काम देते हुए देख रहे हैं. पिछले साल, दो बुर्का पहने महिलाओं ने नौगाम में श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में एक भाजपा कार्यकर्ता के आवासीय सुरक्षाकर्मी पर हमले में आतंकवादियों की सहायता की थी जिसमें हमने एक पुलिसकर्मी को खो दिया था.”

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








