
'कल से इनके घर का कुत्ता भी बाहर नहीं निकलने देंगे', किसानों की हरियाणा के BJP-JJP नेताओं को खुली चेतावनी
AajTak
धान की खरीद में हो रही देरी के कारण किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. अब किसान नेताओं ने हरियाणा की सरकार को सीधी चेतावनी दी है कि फसल की खरीद तुरंत शुरू हो, वरना नेताओं के घरों को घेरा जाएगा.
Farmers Protest: कृषि कानूनों के मसले पर जारी किसानों के आंदोलन के बीच सरकार और किसान संगठन फिर आमने-सामने हैं. धान की खरीद को लेकर पंजाब-हरियाणा में बवाल हो रहा है. फसल खरीद में हो रही देरी को देखते हुए अब किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार को सीधी चेतावनी दी है. गुरनाम सिंह का कहना है कि अगर कल से (2 अक्टूबर) फसल खरीद शुरू नहीं हुई तो इनका कुत्ता भी घर से बाहर नहीं निकल पाएगा. दरअसल, मौसम को देखते हुए इस बार धान खरीद की प्रक्रिया शुरू होने में देरी हुई है. केंद्र सरकार ने पंजाब-हरियाणा से एमएसपी के आधार पर 11 अक्टूबर से इस प्रक्रिया को शुरू करने को कहा है, जिसके कारण किसानों में गुस्सा है. भारतीय किसान यूनियन के गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने इसी मसले पर सरकार को चेतावनी दी है. एक वीडियो जारी कर गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि मंडियों में फसलों का ढेर लगा है, बारिश के कारण कई फसल खराब भी हुई है. इस सरकार ने पहले एक तारीख से खरीद की बात कही थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर 11 तारीख कर दिया गया है. अच्छा रहेगा, फिर चेतावनी दे रहे हैं. कल खरीद शुरू कर ले, वरना परसो तेरे विधायक, एमपी, नेताओं को इस तरीके से घेरेंगे, घर में बंद करेंगे उनका कुत्ता भी बाहर नहीं निकल पाएगा. किसान साथियों कल का इंतजार कर लो, अगर खरीद नहीं आती है तो परसो इनके घर घेर लो. इनके घर का कुत्ता भी बाहर नहीं निकल जाना चाहिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











