
कल सदस्यता, आज राज्यसभा की सीट... बीजेपी ने अशोक चव्हाण को दे दिया पार्टी बदलने का इनाम
AajTak
भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें हाल ही में कांग्रेस से शामिल हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का नाम भी शामिल है. इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा जाएंगे.
भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें हाल ही में कांग्रेस से शामिल हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का नाम भी शामिल है. बीजेपी ने उन्हें महाराष्ट्र से ही संसद के उच्च सदन में भेजने का फैसला लिया है. इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा जाएंगे.
बीजेपी की जारी हुई लिस्ट के मुताबिक, गुजरात से बीजेपी ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गोविंद भाई ढोलकिया, मयंकभाई नायक और जशवंतसिंह सलामसिंह परमार को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है, जबकि महाराष्ट्र के कोटे से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, मेधा कुलकर्णी और अजीत गोपछड़े को उम्मीदवार बनाया गया है.
अशोक चव्हाण ने 12 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और 13 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रहे चव्हाण मराठवाड़ा क्षेत्र के बड़े नेता माने जाते हैं और वो जाने-माने मराठा चेहरा हैं. इसी को देखते हुए बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा में भेजने का फैसला किया है.
कौन हैं मेधा कुलकर्णी?
इसके अलावा महाराष्ट्र से जो दूसरा नाम है वो मेधा कुलकर्णी का. मेधा पुणे के कोथरुड सीट से विधायक रह चुकी हैं. वह राज्य का एक जाना-माना ब्राह्मण चेहरा है. पिछले चुनाव में उनकी जगह चंद्रकांत दादा पाटिल ने चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. उसके बाद से ही उन्हें नाराज बताया जा रहा था. उसके बाद बीजेपी ने कसाबा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने ब्राह्मण चेहरे को नहीं उतारा था, उसके बाद 35 साल में पहली बार पार्टी चुनाव हार गई, जिसकी वजह से पार्टी ने ब्राह्मण समुदाय की नाराजगी दूर करने के लिए मेधा कुलकर्णी को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






