
'कल पता चला कि बेटी का मर्डर हो गया, साहिल को दी जाए सजा-ए-मौत', निक्की के पिता की गुहार
AajTak
साहिल गहलोत ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका का गला घोंटकर उसकी हत्या की. फिर उसने अपनी प्रेमिका के शरीर को अपने ढाबे (भोजनालय) के एक रेफ्रिजरेटर के अंदर भर दिया और उसी दिन दूसरी महिला से शादी कर ली. साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है.
वैलेंटाइन डे के दिन दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि साहिल गहलोत ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका का गला घोंटकर उसकी हत्या की. फिर उसने अपनी प्रेमिका के शव को अपने ढाबे के एक रेफ्रिजरेटर में रख दिया और उसी दिन दूसरी महिला से शादी कर ली. घटना का खुलासा वैलेंटाइन डे के दिन हुआ और आरोपी साहिल को गिरफ्तार भी कर लिया गया.
वहीं बेटी की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों की हालत बेसुध है. निक्की के पिता ने कहा कि हमें इस पूरे मामले की जानकारी कल सुबह ही मिली. उन्होंने कहा, 'मेरी बेटी के साथ अन्याय हुआ है, मैं चाहता हूं कि साहिल को मौत की सजा हो.'
बता दें कि दिल्ली के नजफगढ़ के मित्रांव गांव के निवासी मंगलवार को उस समय सदमे में आ गए जब पुलिस ने दक्षिण पश्चिम इलाके में एक ढाबे के फ्रिज से एक महिला का शव बरामद किया. स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्हें हत्या के बारे में तब पता चला जब पुलिस मंगलवार सुबह साहिल गहलोत की तलाश में गांव पहुंची, जिसने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव को अपने ढाबे (भोजनालय) के रेफ्रिजरेटर में छुपा दिया था.
मोबाइल डेटा केबल से घोंटा गला जानकारी के मुताबिक 26 साल के आरोपी साहिल गहलोत ने कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास 22 साल की निक्की की हत्या कर दी. साहिल ने मोबाइल डेटा केबल से निक्की का गला घोंट दिया. इसके बाद वह निक्की के शव को लेकर मित्राऊ गांव में अपने ढाबे पर पहुंचा. ढाबा काफी दिनों से बंद था. ऐसे में उसने निक्की के शव को ढाबे में रखे फ्रिज में छिपाने का फैसला किया. पुलिस के मुताबिक ढाबा आरोपी के घर से करीब 700 मीटर की दूरी पर था. गांव के एक निवासी ने कहा कि आरोपी साहिल गहलोत की 10 फरवरी को शादी हुई थी. नाम न छापने की मांग करने वाले एक स्थानीय निवासी ने कहा, 'मैं पुलिस और मीडियाकर्मियों को देखकर ढाबे पर आया था. हमें मंगलवार सुबह घटना के बारे में पता चला. हमने ऐसा कोई फ्रिज नहीं देखा है जहां शव रखा गया हो. आरोपी की शुक्रवार को शादी हुई थी. उसने हाल ही में ढाबा खोला था और व्यवसाय चलाने में मदद करने के लिए एक नौकर को भी काम पर रखा था.
पुलिस ने कहा कि आरोपी ने अपनी प्रेमिका निक्की यादव से यह बात छिपाई थी कि उसकी शादी किसी दूसरी महिला से तय हो गई है. जब निक्की को उसकी शादी के बारे में पता चला, तो उसकी आरोपी के साथ तीखी बहस हुई, जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




